अमरनाथ यात्रा: 205 यात्रियों का नया जत्था जम्मू से रवाना

punjabkesari.in Friday, Aug 04, 2017 - 11:43 AM (IST)

श्रीनगर : जम्मू के आधार शिविर यात्री निवास से वीरवार को 205 यात्रियों के नए जत्थे को दक्षिण कश्मीर के बालटाल और पहलगाम आधार शिविर की ओर रवाना किया गया। रवाना होने से पूर्व यात्रियों में काफी उत्साह देखा गया। कई तीर्थयात्रियों ने बताया कि उन्होंने यात्रा के अंतिम दिनों में दर्शन करने का मन बनाया था। इन श्रद्धालुओं में उस पवित्र स्थल का दर्शन करने की चाहत थी जहां पर भगवान शिव ने अमर कथा सुनाई थी।

 

 

यात्रियों ने कहा कि वह जगह अपने आपमें एक अमर स्थल है, यहां हिन्दुओं को दर्शन जरूर करने चाहिएं। भले ही भगवान शिव हिमशिवलिंग के रूप में विराजमान हों अथवा नहीं, गुफा में पूजा-अर्चना करने से वह धन्य हो गए हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News