उत्तरी कश्मीर में भूस्खलन की चपेट में आए 6 मकान, हुए ध्वस्त

punjabkesari.in Saturday, Apr 04, 2020 - 04:42 PM (IST)

श्रीनगर: उत्तरी कश्मीर में भूस्खलन की चपेट में छह मकान आने के बाद पूरी तरह ध्वस्त हो गए हैं। यह हादसा शनिवार को पेश आया। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी भी जान माल की हानि नहीं हुई। इस हादसे में दो मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त जबकि चार मकानों को कुछ हद तक ही नुक्सान पहुंचा है। 

इस इलाके में बारिश और बर्फबारी पिघलने के बाद इस तरह के भूस्खलन आने का खतरा मंडराता रहता है। भूस्खलने के पहले इस इलाके में बारिश होने के बाद यहां की मिट्टी नरम पड गई थी। जिसका नतीजा सुबह पहाड़ का मलबा गिरा जिसने अपनी जद में छह मकानों को ले लिया। 

उत्तरी कश्मीर के पहाड़ी इलाके गुंडी गुजरन गांव में भूस्खलन की चपेट में आकर छह मकान ध्वस्त हो गए। यह गनिमत है कि इस हादसे में किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ है। छह में से दो मकान तो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं जबकि चार अन्य को कुछ हद तक नुकसान पहुंचा है। प्रशासन को भी इस घटना से अवगत करवाया गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Author

rajesh kumar

Recommended News

Related News