मेटाडोर पलटने से 1 की मौत, 11 यात्री घायल

punjabkesari.in Thursday, Oct 10, 2019 - 05:22 PM (IST)

मजालता (ईशान ): पनारा क्षेत्र में एक मेटाडोर पलटने से बड़ा सड़क हादसा हो गया। खबर है कि मेटाडोर अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर ही पलट गई जिसमें सवार 1 व्यक्ति जोकि मैटाडोर का सह-चालक था। उसकी मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हैं। घायलों को सी.एच.ई. अस्पताल पनारा ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान 6 घायलों को जम्मू रेफर कर दिया गया और 2 को ऊधमपुर अस्पताल रैफर कर दिया गया है।

मृतक के शव को मजालता अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया गया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच आरंभ कर दी है। जानकारी के अनुसार सुंडला से मनवाल जा रही मेटाडोर (नं.-जे.के.-14,सी.-3323) को एक बस के साथ सवारियों को लेकर होड़ लगी थी तथा दोनों वाहन एक-दूसरे को पीछे छोड़ कर सवारियां बैठाने की कोशिश कर रहे थे। इसी बीच मेटाडोर अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गई, जिससे वहां पर हाहाकार मच गया।

वहीं स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी तथा खुद राहत कार्य करते हुए घायलों को नजदीक के प्राथमिक चिकित्सा केंद्र में भर्ती करवाया। जहां पर मेटाडोर के सह-चालक जिसकी पहचान बोध राज (24) पुत्र प्रकाश चंद निवासी रामकोट के रूप में हुई है। जिसकी मौत हो गई है, जबकि 11 लोग घायल हैं। घायलों को उपचार के लिए पनारा अस्पताल ले जाया गया है।

घायलों की सूची इस प्रकार है-

  1.  तारो देवी (38) पत्नी ध्यान सिंह निवासी मनवाल
  2.  अनिल कुमार (29) पुत्र कृष्ण चंद निवासी नकी
  3.  रशपाल चंद (50) पुत्र मुंशी राम निवासी बट्टल
  4.  प्रियंका (22) पत्नी नरेश कुमार निवासी ध्योत
  5. निशा देवी (19) पुत्री रमेश चंद निवासी बालपुर
  6.  सिमरन राजपूत ( 10) पुत्री हान सिंह निवासी सुंडला
  7.  रेखा देवी (18) पुत्री करनैल सिंह निवासी सुंडला
  8.  पूर्ण चंद (45) पुत्र सिरदू सम निवासी पलनू
  9.  रोहित (9) पुत्र प्रकाश निवासी सुंडला
  10.  सोनिका (14) पुत्री प्रकाश निवासी सुंडला
  11.  कैलाशो (17) पुत्री प्रेम चंद निवासी सुंडला

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Author

rajesh kumar

Recommended News

Related News