War Live : यूक्रेन में रूस कर रहा नरसंहार, हमले में 3 माह की बच्ची की मौत पर बिफरे जेलेंस्की बोले- रूसी सेना 'stinky bastards'

punjabkesari.in Sunday, Apr 24, 2022 - 11:51 AM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः यूक्रेन-रूस जंग को शुरू हुए 2 माह से ज्यादा समय हो चुका है। इस दौरान रूसी हमलों ने यूक्रेन के कई शहर तबाह कर दिए हैं। सैंकड़ों यूक्रेनी लोग जान गंवा चुके हैं।शनिवार को यूक्रेन के ओडेसा शहर में रूसी हमले में 3 महीने की बच्ची समेत 8 लोगों की मौत हो गई जबकि 18 लोग घायल हो गए। हमले में 3 महीने की बच्ची की मौत की खबर के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की रूसी सैनिकों पर भड़क गए और  उन्होंने रूसी सैनिकों को 'stinky bastards' बताया। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने  कहा कि उनका मानना है कि व्लादिमीर पुतिन के साथ आमने-सामने की बैठक युद्ध के राजनयिक अंत करने का एकमात्र तरीका है।

PunjabKesari

Live Updates:- 

  • रूसी सेना ने शनिवार को ओडेसा के सैन्य ठिकाने पर हमला कर यूक्रेन को अमेरिका और ब्रिटेन से मदद में मिले हथियारों का बड़ा भंडार नष्ट कर दिया है। 
  • क्रूज मिसाइलों के हमले में कई बख्तरबंद वाहनों समेत 30 से ज्यादा वाहन भी नष्ट हुए हैं। रूसी रक्षा मंत्रालय ने हमले में 200 यूक्रेनी सैनिकों के मारे जाने का भी दावा किया है। 
  • खार्कीव में गोलाबारी में तीन लोगों के मारे जाने और सात के घायल होने की सूचना है। लुहांस्क में भी रूसी विमानों ने बमबारी की है।
  • उधर, रूसी सैनिकों की ओर से दावा किया गया कि पूर्वी डोनबास क्षेत्र में उन्होंने कई गांवों पर कब्जा कर लिया है। साथ ही हथियारों के तीन गोदामों सहित यूक्रेनी सैनिकों के करीब 11 बंकरों को निशाना बनाया है।  
  •  यूक्रेन की सेना ने शनिवार को कहा कि उसने खेरसन में रूस की एक कमान चौकी को ध्वस्त कर दिया है। यह दक्षिणी शहर युद्ध की शुरुआत में ही रूसी सेना के कब्जे में चला गया था।  हमले में दो जनरल की मौत हो गयी और एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
  •  यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के सलाहकार ओलेक्सी अरेस्तोविच ने एक ऑनलाइन साक्षात्कार में कहा कि हमले के वक्त कमान केंद्र में रूस के 50 वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। रूसी सेना ने इस दावे पर कोई टिप्पणी नहीं की है।
  •   इस बीच एसोसिएटेड प्रेस के पत्रकारों ने यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव के रिहायशी इलाकों में भी गोलाबारी देखने की बात कही है। खारकीव के गवर्नर ओलेह सिनेहुबोव ने कहा कि रूसी हमले में तीन लोग मारे गए हैं। 
  •  वहीं, डोनबास के लुहान्स्क इलाके में भी रूसी सैनिकों की गोलीबारी में 6 लोगों की मौत हो गई। 
     


कीव में अमेरिकी विदेश मंत्री से मुलाकात करेंगे जेलेंस्की 
यूक्रेन में रूसी सेना ने दक्षिणी शहर मारियुपोल में सैनिकों और नागरिकों को आश्रय देने वाले एक इस्पात संयंत्र में घुसने की कोशिश की। सामरिक रूप से महत्वपूर्ण बंदरगाह शहर में प्रतिरोध के आखिरी गढ़ को खत्म करने की इसे रूसी कवायद बताया जा रहा है। यूक्रेन के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इस बीच, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने ऐलान किया कि वह राजधानी कीव में रविवार को अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन से मुलाकात करेंगे।

PunjabKesari

 व्हाइट हाउस का टिप्पणी करने से इंकार
बहरहाल, व्हाइट हाउस ने इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। जेलेंस्की ने एक संवाददाता सम्मेलन में इस मुलाकात की जानकारियां साझा करने से इंकार कर दिया लेकिन कहा कि उन्हें ठोस नतीजे निकलने की उम्मीद है। यूक्रेन में 24 फरवरी को रूसी सैन्य कार्रवाई शुरू होने के बाद से अमेरिकी मंत्रियों की कीव की यह पहली उच्च स्तरीय यात्रा होगी। ब्लिंकन मार्च में पोलैंड की यात्रा के दौरान यूक्रेन के विदेश मंत्री से मुलाकात करने के लिए थोड़ी देर के लिए यूक्रेन आए थे।  टिप्पणी नहीं की है।  

PunjabKesari

रूस के सहयोग पर चीन को अमेरिका की चेतावनी
रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध में मास्को की सहायता करने पर चीन को अमेरिका ने सख्त चेतावनी दी है। अमेरिकी विदेश उप मंत्री वेंडी शर्मन ने ब्रसेल्स में हुई एक बैठक के दौरान चीन पर चर्चा हुई। जिसमें उन्होंने साफ किया चीन लगातार युद्ध में रूस का समर्थन कर रहा है। साथ ही कहा की चीन अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी रूस का बचाव कर रहा है और युद्ध को जारी रखने में भी सहायता कर रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News