जेलेंस्की ने स्विट्जरलैंड से प्रभावशाली उद्योगपतियों के खातों पर रोक लगाने का किया आह्वान

punjabkesari.in Saturday, Mar 19, 2022 - 10:31 PM (IST)

बर्लिनः यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने स्विट्जरलैंड सरकार से सभी रूसी प्रभावशाली उद्योगपतियों के बैंक खातों पर रोक लगाने का आह्वान किया है। स्विट्जरलैंड के सरकारी प्रसारक एसआरएफ ने बताया कि जेलेंस्की ने शनिवार को लाइवस्ट्रीम के माध्यम से स्विट्जरलैंड के शहर बर्न में हजारों युद्ध-विरोधी प्रदर्शनकारियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा, ‘‘आपके बैंकों में इस युद्ध को छेड़ने वाले लोगों का धन है। इससे लड़ने में मदद करें ताकि उनकी धनराशि पर रोक लग जाए। उन विशेषाधिकारों को उनसे छीन लेना अच्छा होगा।'' 

जेलेंस्की को एक बड़ी स्क्रीन पर एक छोटी बाजू की कैमोफ्लाज टी-शर्ट पहने देखा गया। उनके भाषण को जर्मन भाषा में अनुवाद किया गया था। जब उन्होंने प्रभावशाली उद्योगपतियों के बैंक खातों पर रोक लगाने का आह्वान किया, तो लोगों ने तालियां बजाईं। एसआरएफ ने यह भी बताया कि यूक्रेन के राष्ट्रपति ने स्विट्जरलैंड के बहुराष्ट्रीय खाद्य समूह नेस्ले की भी आलोचना की, जिसने फिलहाल के लिए रूस से नहीं हटने का फैसला किया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Recommended News

Related News