अफगानिस्तान में महिलाओं ने हिंसा वृद्धि के खिलाफ उठाई आवाज, मांगे समान अधिकार

punjabkesari.in Wednesday, Dec 15, 2021 - 02:50 PM (IST)

काबुल: अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद डर का माहौल के बीच कुछ महिलाएं गजब की हिम्मत दिखा रही हैं। राजधानी काबुल में  ये महिलाएं अपने अधिकारों के लिए प्रदर्शन करती देखी गईं।  महिला कार्यकर्ताओं ने राजधानी काबुल में एकत्रित होकर संकटग्रस्त देश में महिलाओं के खिलाफ हिंसा में वृद्धि के बारे में चिंता व्यक्त की। टोलो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार  EVAW के 16-दिवसीय अभियान की समाप्ति पर एकत्रित  महिला कार्यकर्ताओं ने  "महिलाओं के खिलाफ हिंसा को समाप्त करने का आह्वान किया।

 

टोलो न्यूज ने मोसावोदा-ए-जानन बारा-ए-सुलह के प्रमुख तूर पिकाई मोमंद के हवाले से कहा, "इस साल EVAW  फीका पड़ गया और अभियान में अन्य प्रांतों को शामिल नहीं किया गया ।"  इस दौरान विश्वविद्यालय की प्रशिक्षक सेतारा मोहब्बत ने कहा कि “महिलाएं आजादी चाहती हैं। और यह इस्लामी मूल्यों पर आधारित महिलाओं के अधिकार हैं  ”। टोलो न्यूज के अनुसार, महिलाओं ने कहा कि वे विभिन्न कारणों से कुछ प्रांतों में अभियान नहीं चला पा रही हैं। अभियान चलाने वाली महिला अधिकार कार्यकर्ताओं ने तालिबान अधिकारियों से महिलाओं के लिए नौकरी और शिक्षा के अवसरों की सुविधा के साथ-साथ सरकार की संरचना में महिलाओं को शामिल करने का आह्वान किया।


"EVAW अभियान की एक सदस्य लीमा सपई ने कहा कि तालिबान के राज में कई महिलाओं ने अपनी नौकरी खो दी है और लड़कियां स्कूल नहीं जाती हैं। महिलाओं के खिलाफ हिंसा का स्तर बढ़ गया है। EVAW विरोध 25 नवंबर को शुरू हुआ, जिसे EVAW के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस के रूप में चिह्नित किया गया है  और यह 10 दिसंबर  मानवाधिकार दिवस पर समाप्त होता है। इससे पहले सितंबर में  अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र ने EVAW के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस की पूर्व संध्या पर महिलाओं के खिलाफ हिंसा को समाप्त करने के लिए सभी से ठोस कार्रवाई करने का आह्वान किया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News