महिला की आंख से निकाले गए 14 कीड़े, इंसानों में ऐसा पहला मामला

punjabkesari.in Wednesday, Feb 14, 2018 - 10:13 AM (IST)

न्यूयॉर्क: अमरीका के ओरेगोन में एक महिला की आंख से 14 कीड़े निकाले गए। चिकित्सकों के लिए यह चौंकाने वाली घटना इसलिए भी थी कि ये कीड़े अब तक जानवरों में ही मिला करते थे। सैंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रीवैशन के वैज्ञानिकों के अनुसार थेलाजिया गुलोसा प्रजाति के परजीवी कीट के कारण मनुष्य में होने वाले संक्रमण की विश्व में यह पहली घटना है। ए.बी. बेकले (26) नाम की महिला को अगस्त 2016 में बार्ईं आंख में जलन की शिकायत हुई।

7 दिन बाद ही उसकी आंख से एक कीड़ा निकला। चिकित्सकों ने जांच में पाया कि यह कीड़ा थेलाजिया गुलासो प्रजाति का है। फिर अगले 20 दिनों में बेकले की आंख से ऐसे ही कई और कीड़े निकाले गए। आधा इंच लंबा यह परजीवी कीट आंखों की पुतली के पास मौजूद चिकने पदार्थ से पोषण प्राप्त करता है। थेलाजिया कीड़े से कुत्ते, बिल्ली, लोमड़ी जैसे जीव संक्रमित  होते रहे हैं। इस कीट के संक्रमण को फैलाने में मक्खियां मुख्य कारक होती हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News