श्रीलंका ने कहा-पश्चिमी प्रतिबंधों का रूस पर नहीं पड़ेगा असर, सड़कों पर आ जाएंगे कम विकसित देश !

punjabkesari.in Tuesday, Jul 19, 2022 - 02:43 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः श्रीलंका के कार्यवाहक राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने कहा कि रूस पर पश्चिमी प्रतिबंधों का सबसे बुरा असर कम विकसित राष्ट्रों को होगा। रानिल विक्रमसिंघे ने चिंता प्रकट करते हुए कहा कि, रूस पर लगाए जा रहे अलग-अलग प्रतिबंधों से खाद्य संकट उत्पन्न हो जाएगा व  सामानों की कीमतें बढ़ जाएंगी, जिसका सबसे बुरा प्रभाव कम विकसित देशों पर पडे़गा। उन्होंने आगे कहा कि, यूक्रेन युद्ध के मद्देनजर पश्चिमी देश जिस तरह से रूस पर ताबड़तोड़ प्रतिबंध लगा रहे हैं  इससे मास्को को घुटने पर नहीं लाया जा सकता है। 

 

विक्रमसिंघे ने  कहा पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों से रूस कभी नहीं झुकेगा बल्कि इससे   दुनिया के बाकी देश जरूर बुरी तरह से प्रभावित होंगे। भारत के दूरदर्शन के हवाले से विक्रमसिंघे के बयान को रूस की समाचार एजेंसी ताश ने प्रकाशित किया है। श्रीलंकाई प्रधानमंत्री ने भूख और अकाल पर एक इंटरनेशनल पैनल डिस्कशन में कहा, ''आपको लगता है कि प्रतिबंधों से मदद मिलेगी? इससे केवल महंगाई बढ़ेगी।आप इन प्रतिबंधों को देखें और समझें कि क्या ये जरूरी हैं? प्रतिबंधों से घुटने के बल रूस नहीं आएगा बल्कि  दुनिया के कम विकसित देशों की मुसीबतें बढ़ जाएंगी। ''

 

यूक्रेन पर रूस के हमले और  रूस के खिलाफ पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों के कारण श्रीलंका का आर्थिक संकट और गहरा गया है। श्रीलंका में अभी सभी के लिए भोजन भी सुलभ नहीं है। श्रीलंकाई प्रधानमंत्री ने कहा कि रूस के खिलाफ प्रतिबंधों से श्रीलंका जैसे देश  ही प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा, ''श्रीलंका का संकट कुछ तो ख़ुद का बनाया हुआ है और कुछ वैश्विक संकट के कारण है।वैश्विक और घरेलू संकट के साथ आने से श्रीलंका अभी एक साथ कई चुनौतियों से जूझ रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News