हिंसा की आग में फिर जला फ्रांस, नए सुरक्षा बिल के खिलाफ प्रदर्शन (Pics)

punjabkesari.in Sunday, Dec 06, 2020 - 10:34 AM (IST)

 पेरिसः फ्रांस में नए सुरक्षा बिल का बड़े पैमान पर विरोध शुरू हो गया है और इसके खिलाफ 52 हजार लोगों ने प्रदर्शन किया, जिसमें से लगभग पांच हजार लोगों ने फ्रांस की राजधानी पेरिस में प्रदर्शन किया। फ्रांस के बी.एफ.एम.टी.वी. ने गृहमंत्रालय के हवाले से शनिवार को अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी।

PunjabKesari

 फ्रांस की राजधानी पेरिस में  प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों में भिड़ंत हो गई। इस दौरान दर्जनों हिंसक प्रदर्शनकारियों ने दुकान की खिड़कियां तोड़ दी, कारों को आग लगा दी और बैरिकेड जला दिए। पुलिस ने भी आंसू गैस के गोले दागे।प्रदर्शनकारी पेरिस की सड़कों पर शांतिपूर्वक मार्च निकाल रहे थे। जिसमें उन्होंने सुरक्षा कानून को वापस लेने और पुलिस के खिलाफ पोस्टर लहराए। तब पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो प्रदर्शनकारी उग्र हो गए और दुकानों-कारों में आग लगा दी।

PunjabKesari

पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए आंसू गैस के गोले फेंके जिसके बाद प्रदर्शनकारी ज्यादा भड़क गए और एक समूह ने एक बैंक के शाखा कार्यालय में तोड़फोड़ की, कागजों के ढेर को बाहर आग पर फेंक दिया। सरकार द्वारा संसद में एक सुरक्षा विधेयक पेश करने और मीडिया में और ऑनलाइन पुलिस अधिकारियों की छवियों को प्रसारित करने पर फ्रांस विरोध प्रदर्शन की चपेट में आ गया है।

PunjabKesari

उल्लेखनिय है कि फ्रांस की संसद के निचले सदन ने 24 नवंबर को नए सुरक्षा विधेयक को पारित किया है, जिसके अनुसार पुलिस अधिकारियों और लिंगकर्मियों की व्यक्तिगत विवरण युक्त तस्वीरों और वीडियो जो संभावित रूप से उनके शारीरिक और मनोवैज्ञानिक नुकसान का कारण बन सकता है का प्रसारण करने पर आरोपी को एक साल की कैद तथा 45 हजार यूरो का जुर्माना का प्रावधान है।  बताया जा रहा है कि इस विधेयक विरोध में 90 रैलियां निकाली गई हैं। फ्रांस के गृहमंत्री गेराल्ड डार्मनिन ने बताया कि हिंसक प्रदर्शन के आरोप में 64 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से 30 को फ्रांस की राजधानी पेरिस में हिरासत में लिया गया है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News