वियतनाम ने दक्षिण चीन सागर में चीन के मछली पकड़ने के प्रतिबंध का किया विरोध

punjabkesari.in Tuesday, May 17, 2022 - 01:37 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः वियतनाम और फिलीपींस ने दक्षिण चीन सागर में चीन द्वारा मछली पकड़ने  पर लगाए  प्रतिबंधों को लेकर कड़ा विरोध जताया है। दरअसल,   दक्षिण चीन सागर में चीन  ने वियतनाम और फिलीपींस के द्वारा मछली पकड़ने पर  प्रतिबंध लगा दिया है। इससे समुद्री क्षेत्र में संप्रभुता को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। वियतनाम ने इस प्रतिबंध को लागू करने के लिए चीन का विरोध किया है। 

 

चीन ने दक्षिण चीन सागर में मछली पकड़ने पर एकतरफा प्रतिबंध लगाए हैं। प्रतिबंध मई से अगस्त तक रहेगा है। चीन के प्रतिबंधों के तहत आने वाले क्षेत्रों में टोंकिन की खाड़ी और पैरासेल द्वीप समूह का अधिकांश हिस्सा शामिल है जो चीन के पास है लेकिन इन क्षेत्रों पर वियतनाम द्वारा भी दावा किया जाता है। वियतनाम ने इस प्रतिबंध को लागू करने के लिए चीन की निंदा की है।

 

वियतनामी विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा, 'वियतनाम चीन से अनुरोध करता है कि वह पूर्वी सागर (दक्षिण चीन सागर) में जैविक संसाधनों के संरक्षण के उपाय करते समय, पेरासेल द्वीपों पर वियतनाम की संप्रभुता, संप्रभु अधिकारों और अपने समुद्री क्षेत्रों पर अधिकार क्षेत्र का सम्मान करे ताकि पूर्वी सागर में बिना किसी समस्या के शांति, स्थिरता और व्यवस्था बनी रहे। 


इस बीच फिलीपींस ने अभी तक प्रतिबंध का जवाब नहीं दिया है। फिलीपींस में अगले सप्ताह के अंत में राष्ट्रपति चुनाव होना है। यह हाल के एक सर्वेक्षण प्रकाश में आया है। इससे समुद्र में मछली पकड़ने पर गंभीर समस्या बन गई है। सिंगापुर पोस्ट ने बताया कि यह चीनी बेड़े के आकार और इसकी 'अवैध गतिविधि' के कारण है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News