तख्तापलट की स्थिति वेनेजुएला: विपक्ष के नेता ने खुद को घोषित किया राष्ट्रपति

punjabkesari.in Thursday, Jan 24, 2019 - 05:47 AM (IST)

काराकसः दक्षिण अमेरिकी महाद्वीप के देश वेनेजुएला में तख्तापलट की स्थिति पैदा हो गई है। नेशनल एसेंबली में विपक्ष के नेता जुआन गुएडो ने खुद को देश का अंतरिम राष्ट्रपति घोषित कर दिया है। अमेरिका ने गुएडो को मान्यता भी दे दी है।
PunjabKesari
वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की सत्ता के खिलाफ बुधवार विपक्ष की रैली में लोग सड़कों पर उतर आए। इस रैली में गुएडो ने खुद को देश का अंतरिम राष्ट्रपति घोषित कर दिया। जबकि, उससे कुछ समय पहले ही सुप्रीम कोर्ट ने विपक्षी सांसदों के खिलाफ आपराधिक जांच का आदेश दिया था।
PunjabKesari
गुएडो ने कहा कि विरोध को खत्म करने के लिए उन्होंने देश के अंतरिम राष्ट्रपति के रूप में औपचारिक रूप से शपथ ले ली है। गुएडो ने कहा कि वह अस्थायी सरकार स्थापित करेंगे और निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव कराएंगे। 

वाशिंगटन से मिली जानकारी के मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने गुएडो की सरकार को मान्यता प्रदान कर दी है। उन्होंने कहा कि वेनेजुएला में लोकतंत्र की बहाली के लिए वह अपनी पूरी ताकत लगा देंगे।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pardeep

Recommended News

Related News