खूबसूरत महिलाओं की रैंकिंग में यह देश ट़ॉप पर,  भारत का नंबर काफी पीछे

punjabkesari.in Thursday, Jun 15, 2017 - 02:06 PM (IST)

सिडनीः महिला किसी भी देश की हो वो सुंदर और सम्मानि मानी जाती है लेकिन हाल ही में हुए सर्वे में कुछ देशों की महिलाओं को सबसे ज्यादा सुंदर माना गया है। इनमें वेनेजुएला इस लिस्ट में नंबर 1 पर हैं। वेनेजुएला की लड़कियां बेहद खूबसूरत हैं। इस देश ने ब्यूटी कॉन्टेस्ट के 21 टाइटल जीते हैं। 7 मिस यूनिवर्स, 6 मिस वर्ल्ड, 7 मिस इंटरनेशनल, 2 मिस अर्थ के खिताब इस देश के लड़कियां लेकर आई हैं। 40 रनर्सअप भी इस देश की लड़किया रही हैं।
PunjabKesari
दूसरे नंबर पर रहने वाले अमरीका ने 14 ब्यूटी टाइटल्स अपने नाम किए हैं। अमरीका ने अब तक 8 मिस यूनिवर्स, 3 मिस वर्ल्ड, 3 मिस इंटरनेशनल क्राउन जीते हैं। फिलीपींस की लड़कियों ने अब तक 12 ब्यूटी कॉन्टेक्ट जीते हैं। इसमें 3 मिस यूनिवर्स, 1 मिस वर्ल्ड, 5 मिस इंटरनेशनल, 3 मिस अर्थ खिताब इस देश के लड़कियां लेकर आई हैं। जूबकि इंडिया के नाम पर 8 खिताब है। यहां की महिलाओं को खूबसूरत माना जाता है।
PunjabKesari
इंडिया की लड़कियां अब तक 2 मिस यूनिवर्स, 5 मिस वर्ल्ड, 1 मिस अर्थ का खिताब जीत चुकी हैं। इंग्लैंड के नाम 8 टाइटल हैं। यहां की लड़कियां भी बेहद खूबसूरत मानी जाती हैं। इंग्लैंड के पास 5 मिस वर्ल्ड और 3 मिस इंटरनेशनल खिताब हैं। ऑस्ट्रलिया के पास 7 टाइटल्स के साथ 21 रनर्सअप है। यहां की लड़कियों ने 2 मिस यूनिवर्स, 2 मिस वर्ल्ड और 3 मिस इंटरनेशनल के खिताब जीते हैं। 

PunjabKesari

 स्वीडन की लड़कियों के पास 6 टाइटल हैं। इस देश की लड़कियां 3 बार मिस वर्ल्ड और 3 बार मिस यूनिवर्स बन चुकी हैं। 14 रनर्सअप में भी यहां की लड़कियां रही हैं। ब्राजील के पास 6 खिताब हैं। 35 रनर्सअप में भी इस देश की लड़कियां रही हैं। इसमें 2 मिस यूनिवर्स, 1 मिस इंटरनेशनल, 1 मिस वर्ल्ड, 2 मिस अर्थ खिताब जीते हैं।  जर्मनी के पास 5 क्राउन और 14 रनर्सअप टाइटल हैं। 2 मिस वर्ल्ड, 1 मिस यूनिवर्स, 2 इंटरनेशनल टाइटल हैं।
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News