उइगरों पर फर्जी डॉक्यूमेंट्री बनाकर अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को गुमराह कर रहा चीन

punjabkesari.in Monday, May 03, 2021 - 08:16 PM (IST)

 बीजिंगः  शिनजियांग प्रांत में उइगर मुस्लिमों पर अत्याचारों  की सच्चाई  दुनिया में सामने आने के बाद चीन सरकार इस पर पर्दा डालने की कोशिश कर रहा है। अपनी करतूतों को छुपाने के लिए चीन अब डॉक्यूमेंट्री् प्रोपगैंडा का सहारा ले रहा है। उसने उइगरों पर एक डॉक्यूमेंट्री बनाकर यह प्रचार करने की  कोशिश शुरू कर दी है कि शिनजियांग में सब कुछ ठीक है औु उइगर मुस्लिम वहां बेहद खुशहाल हैं।

 

उइगर के अधिकारों के लिए लड़ने वाले  उइगर कार्यकर्ता फरंगिस नजीबुल्लाह का कहना है कि चीन की  ये प्रोपगैंडा वीडियो  झूठी  हैं। अपने ऊपर लगे कलंक को चीन ऐसी वीडियो से मिटा नहीं पाएगा। नजीबुल्लाह ने कहा कि चीन अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को उइगरों के मामले में भटकाने का प्रयास कर रहा है।बता दें कि चीन ने शिनजियांग पर एक डॉक्यूमेंटरी 'द माउंटेंस- लाइफ ऑफ शिनजियांग' बनाई है जिसमें शिनजियांग के उइगरों के साक्षात्कार हैं, जो कह रहे हैं कि वे यहां बहुत खुश हैं। इस डॉक्यूमेंट्री में उइगर समुदाय की स्थिति अच्छी दिखाई गई है। युवा उइगर कहता दिख रहा है कि उसने काशगर के ऐतिहासिक ओल्ड सिटी में अपना कॉफी शॉप खोला है और यह उसके सपने का सच होने जैसा है।

 

वहीं एक युवा मुस्लिम महिला अपने सुदूर गांव से शहर में शिफ्ट हो गई है जहां फैक्ट्री में नौकरी कर अच्छे पैसे कमा लेती है। इससे उसके परिवार की अच्छी जिंदगी कट रही है। वहीं उइगर समुदाय की एक बिजनेस करने वाली महिला को दिखाया गया जो अपने समुदाय की युवा लड़कियों को परंपरागत सोच को चुनौती देकर आगे बढ़ने को कहती है और पश्चिमी स्टाइल के शादी के ड्रेस चुनने को कहती है। इस डॉक्यूमेंटरी को कई भाषाओं में बनाने से चीन का मकसद साफ दिखाई दे रहा है कि वह वास्तविकता से अलग झूठा प्रचार कर अपनी छवि को साफ करने की कोशिश कर रहा है।

 

बता दें कि तुर्की भाषा बोलने वाला यह उइगर समुदाय कज़ाखस्तान और किर्गिस्तान जैसे देशों से हैं जो चीन के शिनजियांग हिस्से में रहते हैं। चीन के पश्चिमी भाग में स्थित शिनजियांग है जहां से रूस, कज़ाखस्तान, किर्गिस्तान, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, ताजिकिस्तान, भारत और मंगोलिया की सीमाएं आपस में मिलती है। 1949 से चीन के नियंत्रण में शिनजियांग का नाम पूर्वी तुर्किस्तान समुदाय में लोकप्रिय है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News