बाइडेन​​​​​​​ की चीन को चेतावनी- ताइवान पर हमला किया तो अमेरिका देगा करारा जवाब

punjabkesari.in Monday, May 23, 2022 - 12:26 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने सोमवार को कहा कि अगर चीन ताइवान पर हमला करता है तो इसका करारा जवाब दिया जाएगा। बाइडेन ने  हा कि   चीन के ताइवान पर हमला करने पर  उनका देश सैन्य हस्तक्षेप को तैयार है। यह पिछले कुछ दशकों में ताइवान के समर्थन में दिए गए प्रत्यक्ष एवं जोरदार बयानों में से एक है। बाइडेन ने कहा कि यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद स्वशासित द्वीप की रक्षा करने का दबाव ‘‘और भी बढ़ गया है।''

 

उन्होंने कहा कि ताइवान के खिलाफ बल प्रयोग करने का चीन का कदम ‘‘न केवल अनुचित होगा'', बल्कि ‘‘यह पूरे क्षेत्र को विस्थापित कर देगा और यूक्रेन में की गई कार्रवाई के समान होगा।'' ‘एक चीन' नीति के तहत अमेरिका बीजिंग को चीन सरकार के रूप में मान्यता देता है और उसके ताइवान के साथ कूटनीतिक संबंध नहीं हैं। बहरहाल, उसका ताइवान से अनौपचारिक संपर्क है। अमेरिका द्वीप की रक्षा के लिए सैन्य उपकरणों की आपूर्ति भी करता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News