जाने से पहले ट्रंप के झटके जारी, चीन- रूस की 103 संस्थाओं पर लगाया प्रतिबंध

punjabkesari.in Tuesday, Dec 22, 2020 - 04:05 PM (IST)

वॉशिंगटनः निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीन और रूस को लगातार झटके देते आ रहे हैं। पिछले एक साल में  अमेरिका और चीन के बीच तनाव बढ़ा है, क्योंकि  ट्रंप ने कोरोना वायरस महामारी के लिए चीन को दोषी ठहराया है। ट्रंप ने चीन की 60 कंपनियों को प्रतिबंधित करने के बाद अब सोमवार को 103 चीनी व रूसी कंपनियों को बैन कर दिया है। ट्रंप प्रशान ने एक सूची प्रकाशित की है जिसमें चीन और अमेरिकी वस्तुओं और टेक्नोलॉजी की एक विस्तृत श्रृंखला को खरीदने वाली कंपनियों को प्रतिबंधित किया गया है। पिछले महीने पहली बार सूचना दी गई थी कि अमेरिकी वाणिज्य विभाग ने उन  बैन  की जा रही कंपनियों की सूची तैयार की है जो चीनी या रूस की सेना से जुड़ी हुई हैं।

 

इस सूची में कमर्शियल एयरक्राफ़्ट कॉर्पोरेशन ऑफ़ चाइना (COMAC), कोलोराडो की ऐरो इलेक्ट्रॉनिक्स और टेक्सास स्थित टीटीआइ इंक शामिल नहीं हैं। हालांकि, शंघाई एयरक्राफ्ट डिजाइन एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट, जो COMAC विमानों को डिजाइन करता है और शंघाई एयरक्राफ्ट मैन्युफैक्चरिंग कंपनी जो COMAC प्लेन बनाती है,  इस सूची में हैं। अंतिम सूची में 103 संस्थाओं का नाम है, जिसमें से 58 चीनी सेना से जुड़ी हैं और 45 संस्थान रूसी सेना से जुड़े हैं। इससे पहले भी ट्रंप प्रशासन द्वारा आखिरी समय में उठाए गए कदम से दर्जनों चीनी कंपनियां अमेरिकी व्यापार ब्लैकलिस्ट में शामिल हो गई हैं। इसमें देश की शीर्ष चिपमेकर, SMIC और ड्रोन निर्माता SZ DJI प्रौद्योगिकी कंपनी लिमिटेड भी शामिल है।  

 

वाणिज्य सचिव विल्बर रॉस ने सोमवार को कहा कि यह कार्रवाई सैन्य दखल को खत्म करने की एक नई प्रक्रिया है। बता दें कि अंतिम सूची सोमवार को वाणिज्य विभाग की वेबसाइट पर प्रकाशित की गई थी और मंगलवार को संघीय रजिस्टर में सार्वजनिक निरीक्षण के लिए पोस्ट किया जाना है। वहीं, चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने नवंबर में इस सूची की खबर को संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा चीनी कंपनियों का अकारण दमन बताया था।


 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News