जंग का खतरा: US ने यूक्रेन और रूस स्थित अपने दूतावासों के परिवारों को देश छोड़ने का दिया आदेश, एडवाइजरी जारी

punjabkesari.in Monday, Jan 24, 2022 - 09:03 AM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क: अमेरिका ने यूक्रेन के साथ लगे रूस की सीमा पर तनाव के बीच अपने नागरिकों की रूस की यात्रा नहीं करने की सलाह दी है। इस संबंध में अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने परामर्श जारी किया है। वहीं रूस और यूक्रेन के बीच बढ़ते तनाव व जंग के हालात के मद्देनजर अमेरिकी विदेश विभाग ने दोनों देशों स्थित अमेरिकी दूतावास से पात्र परिवारों को इन देशों को छोड़ने का आदेश दिया है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने कहा कि "रूसी सैन्य कार्रवाई के निरंतर खतरे के कारण यूक्रेन और रूस के अमेरिकी दूतावास से पात्र परिवारों को वापस बुलाने का आदेश दिया गया है।

 

सुरक्षा की स्थिति, विशेष रूप से रूस के कब्जे वाले क्रीमिया और रूस-नियंत्रित पूर्वी यूक्रेन में, अप्रत्याशित है और बिगड़ सकती है।" विदेश मंत्रालय ने अपने परामर्श में कहा, 'यूक्रेन के साथ सीमा पर व्याप्त तनाव, अमेरिकी नागरिकों के उत्पीड़न की संभावना, रूस में अमेरिकी नागरिकों की सहायता करने के लिए दूतावास की सीमित क्षमता, covid-19 और संबंधित प्रवेश प्रतिबंध, आतंकवाद, रूसी सरकार के सुरक्षा अधिकारियों द्वारा उत्पीड़न तथा स्थानीय कानून का मनमाने तरीके से लागू करने के कारण रूस की यात्रा न करें।'

 

अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने कहा है कि चेतावनी दी जाती है कि रूस और यूक्रेन की सीमा पर स्थिति तनावपूर्ण है। मंत्रालय ने कहा कि तनावपूर्ण स्थिति के मद्देनजर अमेरिकी नागरिकों को इस क्षेत्र के माध्यम से रूस से यूक्रेन की यात्रा नहीं करने की सलाह दी जाती है।' 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Recommended News

Related News