आडिट साझा न करने वाली चीनी कंपनियों के खिलाफ सख्त कदम उठाएगा अमेरिका

punjabkesari.in Monday, May 17, 2021 - 11:56 AM (IST)

वाशिंगटन: बीजिंग के साथ बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने चीन की लगाम और कसने का फैसला किया है । अमेरिका के संयुक्त राज्य लेखा निरीक्षण बोर्ड ने एक मसौदा नियम का प्रस्ताव दिया है जिसके तहत अमेरिकी लेखा मानकों का पालन न  करने वाली विदेशी कंपनियों को अमेरिकी स्टाक एक्सचेंज से हटा दिया जाएगा।

 

साउथ चाइना मार्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार बाइडेन प्रशासन द्वारा  ट्रंप के एक कानून को तेजी से लागू करने के लिए किया जा रहा है। इसके तहत यदि चीनी कंपनियों ने अमेरिका के साथ समीक्षा के लिए आडिट साझा नहीं किया तो उन्हें तीन साल में अमेरिकी स्टाक एक्सचेंज से हटा दिया जाएगा। सार्वजनिक कंपनी लेखा निरीक्षण बोर्ड (पीसीएओबी) ने एक बयान जारी कर कहा कि नियम में बदलाव से यह सुनिश्चित होगा कि क्या स्थानीय अधिकारियों ने विदेशी लेखा फर्मों के निरीक्षण को बाधित किया है, जो अमेरिकी कंपनियों का आडिट करते हैं।

 
PCAOB के चेयरमैन विलियम दुहनके-3 ने कहा कि ये नियम उन स्थितियों के बारे में है जहां विदेशी अधिकारियों ने PCAOB को अपनी अनिवार्य निगरानी गतिविधियों के संचालन के लिए आवश्यक पहुंच से वंचित कर दिया है। इस बीच, चीन के कानूनविदों ने कहा है कि इस कानून का निशाना स्पष्ट रूप से चीनी कंपनियां हैं। इसके तहत चीनी कंपनियों को निदेशकों और कार्यकारी अधिकारियों के बारे में बताना होगा, जो चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के सदस्य हैं। यह बहुत असामान्य है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News