अमेरिका ने म्यांमार के अधिकारियों पर लगाया प्रतिबंध

punjabkesari.in Saturday, Jul 03, 2021 - 06:17 AM (IST)

वाशिंगटनः अमेरिका के जो बाइडन प्रशासन ने म्यामांर में तख्तापलट के बाद लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शनकारियों पर सरकार की कार्रवाई के कारण शुक्रवार को 22 वरिष्ठ अधिकारियों और उनके परिवार के सदस्यों पर पाबंदी लगा दी। अमेरिकी सरकार ने म्यांमा सेना के सात सदस्यों और उनके परिवार के 15 सदस्यों पर पाबंदी लगाने की घोषणा की है। 
PunjabKesari
म्यामांर में फरवरी में तख्तापलट और देश में प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई के जवाब में अमेरिका ने यह पाबंदी लगाई है। इसके अलावा ईरान के तीन अधिकारियों पर पूर्व में लगाई गई पाबंदी हटा ली गयी। अमेरिका के राजकोष विभाग ने कहा कि सेना द्वारा लोकतंत्र का दमन और बर्मा (म्यांमा) के लोगों के खिलाफ क्रूर हिंसा का अभियान अस्वीकार्य है। 

बयान में कहा गया कि अमेरिका म्यांमार की सेना के खिलाफ जुर्माना लगाना जारी रखेगा। म्यामांर के सूचना मंत्री चिट नेंग, श्रम मंत्री, सामाजिक कल्याण मंत्री समेत कई वरिष्ठ मंत्रियों के खिलाफ पाबंदी लगायी गई है। 

अमेरिकी अधिकारी क्षेत्र में इन अधिकारियों की संपत्ति पर रोक लग जाएगी और अमेरिकी लोग इनके साथ किसी तरह का कारोबार नहीं कर पाएंगे। विभाग ने ईरान के तीन अधिकारियों पर पाबंदी हटाने पर कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया लेकिन अधिकारियों ने कहा कि पूर्व में भी इस तरह के कदम उठाए गए थे। पूर्ववर्ती डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने ईरान के बहजाद डेनियल फर्दोस, बहजाद डेनियल फर्दोस और मोहम्द रेजा देजाफुलियन पर पाबंदी लगा दी थी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Recommended News

Related News