विशेष अमेरिका दूत जॉन केरी जलवायु परिवर्तन मुद्दे पर अगले हफ्ते जा सकते हैं चीन

punjabkesari.in Monday, Apr 12, 2021 - 11:02 AM (IST)

लॉस एंजलिसः चीन के साथ बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के विशेष दूत जॉन कैरी अगले सप्ताह चीन जा सकते हैं। उनकी यात्रा का मुख्य उद्देश्य  जलवायु परिवर्तन पर ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन में कमी लाने के लिए बीजिंग का सहयोग प्राप्त करना होगा।  कुछ दिनों पहले भारत की यात्रा पर आए कैरी ने चीन के सहयोग को लेकर उम्मीद तो जताई थी, लेकिन वह इसके प्रति पूरी तरह से आश्वस्त नहीं थे।

  

वाशिंगटन पोस्ट के मुताबिक बाइडेन प्रशासन के किसी शीर्ष अधिकारी की यह पहली आधिकारिक चीन यात्रा होगी। कुछ दिनों पहले अलास्का में चीन और अमेरिका के अधिकारी मिले थे। कैरी शंघाई में चीनी अधिकारियों के साथ बैठक कर सकते हैं। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता ने  कैरी की यात्रा को लेकर किसी तरह की जानकारी से इन्कार किया है। वहीं जब इस संबंध में चीन के विदेश मंत्रालय से पूछा गया तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। वाशिंगटन पोस्ट ने एक अमेरिकी अधिकारी के हवाले से बताया है कि यात्रा के दौरान कैरी अपने चीनी समकक्ष शी झेनहुआ से मिलेंगे।

 

बता दें कि जलवायु से जुड़े मामलों पर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडे के विशेष दूत जॉन कैरी  ने दिशा रवि जैसे युवा जलवायु कार्यकर्ताओं के एक्टिविज्म का स्वागत किया है।  दिशा रवि के केस के संदर्भ में, युवा जलवायु कार्यकर्ताओं की भूमिका, सरकारें कैसे उनके अधिकारों की रक्षा कर सकती हैं या उन्हें प्रोत्साहित कर सकती हैं, के बारे में पूछे जाने पर कैरीका कहना है कि  मानवाधिकार हमेशा अमेरिका के लिए एक अहम मुद्दा होता है। युवा लोग वयस्कों की ओर से वो किए जाने पर बहुत ज्यादा जोर देते हैं, जो वयस्कों को करना चाहिए।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News