अमेरिका ने राजदूत कैली क्राफ्ट का विवादित ताइवान दौरा किया रद्द

punjabkesari.in Thursday, Jan 14, 2021 - 01:39 PM (IST)

न्यूयार्कः चीन के विरोध के बीच अमेरिका ने अपनी संयुक्त राष्ट्र में मौजूद राजदूत कैली क्राफ्ट का विवादित ताइवान दौरा अचानक रद्द कर दिया है। चीनी विरोध के  कारण  इस दौरे को बेहद अहम् माना जा रहा था। जानकारों के अनुसार  ट्रंप प्रशासन ने यह कदम सत्ता हस्तांतरण के चलते उठाया है।  कैली के  अलाव  विदेश मंत्री माइक पोम्पियो के बेल्जियम दौरे समेत सभी वरिष्ठ अधिकारियों के अन्य दौरे  भी रद्द कर दिए गए हैं।

 

राजदूत केली क्राफ्ट को बुधवार को ताइवान की राजधानी ताइपे पहुंचना था। चीन ने इस दौरे का कड़ा विरोध करने के साथ ही चेतावनी भी दी थी।अमेरिकी विदेश विभाग ने मंगलवार को एक बयान में बताया कि विदेश मंत्री माइक पोंपियो समेत सभी वरिष्ठ अधिकारियों के प्रस्तावित दौरों को रद किया जा रहा है। पोंपियो को बेल्जियम जाना था। जबकि केली का तीन दिवसीय ताइवान दौरा प्रस्तावित था।

 

  चीन ने केली का दौरा रद्द होने पर कुछ कहने से इंकार किया है। ताइवान मामलों के प्रवक्ता झू फेंगलिन ने कहा, हमारा रुख एकदम स्पष्ट है कि हम अमेरिका-ताइवान के बीच सभी तरह के आदान-प्रदान का विरोध करते हैं। अमेरिकी सत्ता में आने के बाद ट्रंप प्रशासन इस द्वीपीय क्षेत्र के साथ संबंधों को बढ़ावा दे रहा था। हालांकि ताइवान को अपना क्षेत्र मानने वाले चीन को अमेरिका का यह रवैया पसंद नहीं है। वह इसे अपने अंदरूनी मामलों में दखल मानता है। ताइवान की सरकार ने अमेरिका के इस फैसले के लिए समझ और सम्मान के साथ अफसोस भी जताया। 

 

चीन ने ट्रंप प्रशासन की ओर से ताइवान के लिए कदम-दर-कदम समर्थन पर नाराजगी जताई है, जिसमें शीर्ष अमेरिकी अधिकारियों द्वारा ताइपे की यात्राएं शामिल हैं। इससे चीन और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ा है। अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने शनिवार को कहा कि वह अमेरिकी अधिकारियों और उनके ताइवान के समकक्षों के बीच संपर्क पर प्रतिबंध हटा रहे हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News