अमेरिका ने WHO के समक्ष ताइवान के पक्ष में उठाई आवाज, कहा- वार्षिक बैठक में दो निमंत्रण

punjabkesari.in Saturday, May 08, 2021 - 04:48 PM (IST)

न्यूयार्कः अमेरिका ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) से विश्व स्वास्थ्य सभा की वार्षिक बैठक में ताईवान को पर्यवेक्षक के रूप में आमंत्रित करने का आग्रह किया है। अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने WHO के महानिदेशक टेड्रोस अधानॉम गैब्रेयासिस से कहा कि ताईवान को इस मंच से लगातार अलग रखे जाने का कोई औचित्‍य नहीं है। ब्लिंकेन ने कहा कि वैश्विक स्वास्थ्य चुनौतियों का सीमा या राजनीतिक विवादों से कोई लेना-देना नहीं है।

 

एंटनी ब्लिंकन ने कहा  कि ताइवान इन मुद्दों  पर अपने दृष्टिकोण रखता है और मूल्यवान योगदान और सबक प्रदान करता है और WHO नेतृत्व और सभी जिम्मेदार देशों को यह पहचानना चाहिए।   बता दें कि  WHA 24 मई से 1 जून तक जिनेवा,  स्विट्जरलैंड से वस्तुतः अपनी 74 वीं वार्षिक बैठक आयोजित करने के लिए तैयार है।  वाशिंगटन द्वारा  विश्व स्वास्थ्य संगठन  में ताइपे के पक्ष में  उठाने के बाद शुक्रवार को ताइवान ने अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन को धन्यवाद दिया। ताइवान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि वैश्विक स्वास्थ्य को खतरे में डालते हुए “जीवंत लोकतंत्र” को छोड़ना गलत है, खासकर चीन के इशारे पर।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News