अमेरिका ने हांगकांग में राजनीतिज्ञों की गिरफ्तारी पर जताई आपत्ति, 6 चीनी अधिकारियों पर लगाया बैन

punjabkesari.in Sunday, Jan 17, 2021 - 11:57 AM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः चीन के राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत हांगकांग में विपक्षी सांसदों की गिरफ्तारी पर अमेरिका ने सख्त आपत्ति जताते हुए  6 हांगकांग या चीनी अधिकारियों के खिलाफ प्रतिबंधों की घोषणा की है। गिरफ्तार लोगों में 13 पूर्व विधान परिषद के सदस्यों  में एक अमेरिकी वकील  शामिल है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने कहा है कि इस गिरफ्तारी से यह संकेत मिलते हैं कि चीन के कारण हांगकांग में लोकतंत्र खतरे में है और हांगकांग में चीन लोकतंत्र के खात्मे के लिए  सोची समझी रणनीति के तहत प्रयास कर रहा है। 

 

गौरतलब है कि हांगकांग में चीन के राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत छह जनवरी को 50 से ज्यादा सांसदों और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया था। हांगकांग में बीते दिनों राष्ट्रीय सुरक्षा कानून को लागू कर 50 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इसमें मानवाधिकार मामलों के एक अमेरिकी वकील जॉन क्लेंसी को बाद में अदालत ने जमानत दे दी।  अमेरिका ने हांगकांग में लगाए गए नए कानून को लागू करने में उनकी भूमिका को लेकर चीन व हांगकांग के 6 अधिकारियों पर प्रतिबंधों की घोषणा की है।

 

अमेरिका ने इस कार्रवाई पर तीखी आपत्ति भी जताई। हांगकांग सरकार ने अमेरिकी कांग्रेस की रिपोर्ट को राजनीति से प्रेरित बताया है। हांगकांग ने कहा है कि राष्ट्रीय सुरक्षा कानून अंतरराष्ट्रीय कानूनों के अनुरूप है। हांगकांग ने कहा अमेरिकी कांग्रेस की रिपोर्ट सच्चाई को प्रतिबिंबित नहीं करती है। कांग्रेस के कार्यकारी आयोग की वार्षिक रिपोर्ट में कहा गया है कि हांगकांग में एक देश, दो प्रणाली की रूपरेखा को ध्वस्त कर दिया गया है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News