समंदर में मिली अनोखी मछली, इंसानों की तरह हैं होंठ और दांत

punjabkesari.in Sunday, Jul 12, 2020 - 10:34 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः  दुनियाभर में कई तरह की अजीबोगरीब चीजें पाई जाती हैं। ये चीजें इंसानों के सामने है भी और नहीं भी। वहीँ, कुछ चीजें ऐसी भी हैं जो एक जैसी होने पर कभी जब सामने आती हैं तो बेहद डरावनी लगती हैं। क्या आप सोच सकते हैं कि पानी में रहने वाली कोई मछली इंसानी रूप में दिख सकती है। नहीं, ना लेकिन ऐसा हुआ है और ये अजीबोगरीब घटना हुई है मलेशिया में..
PunjabKesari
मलेशिया में इन दिनों एक मछली काफी लोकप्रिय हो रही है। इस मछली की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।  ये मछली बेहद अनोखी है। इसे देखकर हर कोई काफी हैरान हैं। दरअसल, इस मछली की अनोखी चीज हैं इसके होठ और दांत। इस मछली के दांत और होठ इंसानों की तरह हैं। इस मछली की तस्वीरों को देखर खुद वैज्ञानिक भी हैरान हैं और यही सोच रहे हैं कि आखिर ये कैसे संभव है कि किसी पानी में रहने जीव के इंसानी दांत और होठ कैसे हो सकता हैं। 
PunjabKesari
बताया जाता है कि जिस मछली में इंसानी होठों और दांतों जैसी बनावट होती है वो खास होती हैं लेकिन वो मछलियों में दैत्य के समान होती हैं। इस तरह की मछली को टाइगर फिश नाम दिया गया है। 
PunjabKesari
जानकारों का कहना है कि इस तरह की मछली दक्षिण पूर्व एशियाई क्षेत्र के पानी में पाई जाती है। इसके जबड़े काफी मजबूत होते हैं और ये भी सही है कि इस मछली के होंठ, और इंसानों जैसे दांत होते है। इतना ही नहीं, मछली की तस्वीरें देख कर कोई भी धोखा खा सकता है कि ये सही है या फोटोशोप है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pardeep

Recommended News

Related News