संयुक्त राष्ट्र की चेतावनी- नया कानून रूस में बढ़ाएगा दमन

punjabkesari.in Tuesday, Mar 08, 2022 - 07:26 PM (IST)

 जिनेवा: संयुक्त राष्ट्र के शीर्ष अधिकारी चेतावनी दे रहे हैं कि सशस्त्र बलों के बारे में कथित फर्जी सूचना फैलाने पर कड़ी सजा का प्रावधान करने वाला एक नया   कानून रूस में दमनकारी कानून के बारे में चिंता बढ़ा रहा है। मानवाधिकार उच्चायुक्त मिशेल बाशलेट ने कहा कि यूक्रेन के खिलाफ (रूसी सैन्य कार्रवाई) सहित जन नीतियों के बारे में चर्चा या आलोचना की गुंजाइश घटाई जा रही है।

 

उन्होंने कहा कि करीब 12,700 लोगों को युद्ध विरोधी शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने को लेकर मनमाने तौर पर गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही, इस बात का जिक्र किया कि मीडिया को सिर्फ आधिकारिक सूचना एवं सदर्भ का उपयोग करने की जरूरत है।

 

उन्होंने कहा कि वह दमनकारी और अस्पष्ट विधान को लेकर चिंतित हैं। उल्लेखनीय है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को नये विधान पर हस्ताक्षर किए, जो 15 साल तक की कैद की सजा का प्रावधान करता है। इसके चलते कुछ विदेशी मीडिया ने रूस के भीतर अपना कामकाज बंद कर दिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News