War Live: पुतिन की यूक्रेन समर्थक देशों को धमकी- किसी का दखल बर्दाश्त नहीं, परमाणु हमले से देंगे जवाब

punjabkesari.in Thursday, Apr 28, 2022 - 12:04 PM (IST)

 इंटरनेशनल डेस्कः यूक्रेन-रूस के बीच 2 माह से  चल रही जंग के बीच दुनिया पर परमाणु हमले का संकट गहराता जा रहा है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने  यूक्रेन का साथ देने वाले पश्चिमी देशों को अप्रत्यक्ष रूप में परमाणु हमले की धमकी दे डाली है। पुतिन का इशारा इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल सरमट की तरफ था। सेंट पीटर्सबर्ग में संबोधित करते हुए पुतिन ने कहा- यूक्रेन में हो रहा है अगर कोई उसमें दखल देता है, तो रूस बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगातो रूस परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करने से भी हिचकिचाएगा नहीं।

Live Update:-

  •  मॉस्को ने चेतावनी दी है कि वह कीव में 'प्रमुख लोगों' के सेंटर्स पर हमला कर सकता है, भले ही वहां ब्रिटिश और अन्य पश्चिमी राजनयिक मौजूद हों। बढ़ते तनाव के बीच रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने तीसरे विश्व युद्ध की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि दुनिया में तीसरे विश्व युद्ध का खतरा वास्तविक है जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
  • इसके बावजूद मंगलवार को जर्मनी ने घोषणा करते हुए कहा कि वह यूक्रेन को जमीन से हवाई क्षेत्र को सुरक्षित बनाने के लिए एंटी-एयरक्राफ्ट टैंक मुहैया कराएगा।
  • यू्क्रेन के दक्षिणी खेरसन शहर में बुधवार देर रात टेलीविजन टावर के समीप कई धमाके हुए और इससे रूसी चैनलों पर प्रसारण अस्थायी तौर पर रुक गया। यूक्रेन और रूस के समाचार संगठनों ने यह जानकारी दी।
  •  रूस की सरकारी समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती ने बताया कि यूक्रेन की सेना की ओर से शहर पर मिसाइलें और रॉकेट दागे गए। रूसी सेना ने युद्ध के शुरुआत में ही खेरसन पर कब्जा जमा लिया था। हमलों से आग लग गयी और रूसी टेलीविजन चैनलों पर प्रसारण बंद हो गया। आरआईए नोवोस्ती ने बताया कि बाद में प्रसारण बहाल हो गया। 
  • रूस ने बुधवार को घोषणा की कि वह संयुक्त राष्ट्र के विश्व पर्यटन संगठन से हट रहा है। उसने यह घोषणा तब की जब कुछ घंटों बाद विश्व निकाय ने यूक्रेन पर हमले को लेकर रूस की सदस्यता को अस्थायी रूप से निलंबित करने के लिए वोट किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 

 
PunjabKesari


रूस ने यूक्रेन हमले के बाद ईंधन निर्यात से 66.5 अबर डॉलर कमाए
एक स्वतंत्र अनुसंधान समूह ने कहा कि यूक्रेन में युद्ध शुरू होने के बाद के पहले दो महीनों के दौरान जर्मनी रूसी ऊर्जा का सबसे बड़ा खरीदार रहा है। ऊर्जा और स्वच्छ वायु पर अनुसंधान केंद्र द्वारा प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, रूस ने यूक्रेन पर 24 फरवरी को किए हमले के बाद से जीवाश्म ईंधन के निर्यात से 66.5 अबर डॉलर कमाए हैं। जर्मनी की सरकार ने इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है।

 

पश्चिमी देश यूक्रेन में टैंक, विमान और अन्य भारी हथियार भेजेंः ब्रिटेन
 ब्रिटेन के एक शीर्ष राजनयिक ने कहा कि पश्चिमी देशों को यूक्रेन में टैंक, विमान और अन्य भारी हथियार भेजने चाहिए। उसने कहा, ‘‘कार्रवाई न करना सबसे बड़े उकसावे का काम होगा।'' नाटो देशों ने यूक्रेन को मिसाइलों और बख्तरबंद वाहनों समेत सैन्य सामान की आपूर्ति की है। लेकिन अभी तक उन्होंने संघर्ष के बढ़ने के डर से लड़ाकू विमानों को भेजने से इनकार किया है। ब्रिटेन के विदेश मंत्री लिज ट्रुस ने कहा, ‘‘यह साहस दिखाने न कि सतर्कता दिखाने का वक्त है।'' 

PunjabKesari

साइबर हमलों से यूक्रेन में दर्जनों संगठनों के आंकड़ें नष्ट 
 सरकार समर्थित रूसी हैकरों के साइबर हमलों से यूक्रेन में दर्जनों संगठनों के आंकड़ें नष्ट हो गए हैं और इससे ‘‘सूचना का एक अराजक माहौल'' बना है। माइक्रोसॉफ्ट ने बुधवार को जारी एक रिपोर्ट में यह कहा।

 

दुनिया   रूस से तेल तथा गैस का आयात  करे बंद
अमेरिका की ऊर्जा मंत्री जेनिफर ग्रानहोम ने बुधवार को कहा कि यूक्रेन पर रूस का हमला यह ‘‘चीख चीखकर'' कहता है कि दुनिया को रूस से तेल तथा गैस का आयात बंद करना चाहिए और ऊर्जा के अन्य रूपों की तरफ कदम बढ़ाने चाहिए।


 गुतारेस-पुतिन ने की आमने-सामने बैठक 
 संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि उसका मानवीय कार्यालय यूक्रेन के मारियुपोल शहर में इस्पात संयंत्र से नागरिकों को निकालने के जटिल अभियान में समन्वय के लिए दुनियाभर के अनुभवी दल को एकजुट कर रहा है। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन मंगलवार को आमने-सामने हुई बैठक में संयंत्र से निकासी में संयुक्त राष्ट्र और इंटरनेशनल कमिटी ऑफ रेड क्रॉस की भागीदारी पर सैद्धांतिक रूप से सहमत हो गए।

PunjabKesari

 यूक्रेन ने पुतिन के  200 से अधिक वफादारों पर लगाया प्रतिबंध 
कनाडा सरकार ने बुधवार को कहा कि उसने यूक्रेन के पूर्वी डोनबास क्षेत्र में रूस के राष्ट्रपति पुतिन के वफादार 200 से अधिक लोगों पर प्रतिबंध लगाया है। रूसी सेना 2014 में क्रीमियाई प्रायद्वीप पर कब्जा करने के बाद से डोनबास इलाकों में आठ वर्षों से अलगाववादी विद्रोहियों का समर्थन कर रही है।

 

मिसाइल हथियार बनाने वाले केंद्र का दौरा करेंगे बाइडेन
 व्हाइट हाउस ने कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडेन जैवलिन टैंक रोधी मिसाइलों जैसे हथियार बनाने वाले केंद्र लॉकहीड मार्टिन का दौरा करेंगे। प्रशासन रूस के हमले से रक्षा करने के लिए यूक्रेन को यह मिसाइलें उपलब्ध करा रहा है। बाइडेन की तीन मई को अलबामा में इस केंद्र का दौरा करने की योजना है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News