War Live: युद्ध के चौथे सप्ताह बड़े एक्शन की तैयारी में यूक्रेन, रूस सीमा पर हजारों NATO सैनिकों का युद्धाभ्यास शुरू

punjabkesari.in Thursday, Mar 24, 2022 - 02:28 PM (IST)

 इंटरनेशनल डेस्कः यूक्रेन पर रूसी हमले के चार सप्ताह पूरे हो चुके हैं। रूस हर दिन उलझता ही नजर आ रहा है। भारी संख्या में रूसी सैनिक भी मारे गए हैं तथा युद्ध के समाप्त होने के दूर-दूर तक आसार नजर नहीं आ रहे हैं। यूक्रेनी सैनिक भले ही संख्या बल में कम हों, लेकिन वे रूसी सैनिकों के सामने डटे हैं। यूक्रेन के विभिन्न इलाकों में अनगिनत लाशें बिछी हैं, युद्ध दूसरे माह में प्रवेश कर रहा है, लेकिन कीव पर विजय के रूसी मंसूबे पूरे नहीं हो सके हैं।  युद्ध के चौथे सप्ताह अब यूक्रेन बड़े एक्शन की तैयारी में नजर आ रहा है । जंग से जुड़ी हर खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें punjabkesari.in

 

Live Update:

  • मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो रूस बॉर्डर पर नाटो के 30 हजार सैनिक डटे हुए हैं । अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के पोलैंड दौरे से पहले रूस बॉर्डर पर हलचल तेज हो गई है। NATO देशों के हजारों  सैनिकों ने रूस सीमा पर युद्धाभ्यास शुरू कर दिया है।
     
  • युद्धाभ्यास में परमाणु पनडुब्बी तक शामिल हैं, माना जा रहै कि यूक्रेन  रूस पर किसी बड़े एक्शन की तैयारी में नजर आ रहा है। 
     
  • उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) का अनुमान है कि यूक्रेन में एक महीने के युद्ध के दौरान 7,000 से 15,000 रूसी सैनिक मारे गये हैं। 
     
  •  यूक्रेन के बॉर्डर पर बीते कुछ दिनों में लडाकू विमानों को रडार ने ट्रेस किया है। दावा यही किया जा रहा है कि विमान खतरनाक मिसाइल से लैस थे।

    PunjabKesari
     
  •  बड़ी बात ये है कि ये विमान ना तो यूक्रेनी सेना के हैं  और न ही रूसी सेना के हैं, न ही हंगरी के एयरस्पेस में दाखिल होने के बाद लड़ाकू विमानों से जुड़ी जानकारी को दुनिया से साझा की गई।  
     
  • माना जा रहा है कि यूक्रेन बॉर्डर और हंगरी एयरस्पेस में नजर आए लड़ाकू विमान अमेरिका के हो सकते हैं लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
     
  • इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और उनके सहयोगी देशों के प्रतिनिधियों की इस सप्ताह ब्रसेल्स और वारसॉ में बैठक है और संभव है कि वारसॉ की बैठक में ये देश रूस पर और अधिक प्रतिबंध लगायें तथा यूक्रेन को सैन्य सहायता देने पर विचार करें।

PunjabKesari

NATO देश और रूस की ताकत में कौन कितना शक्तिशाली है? 

-नाटो देशों के पास 54 लाख, 5 हज़ार, 700 सैनिक हैं

- जबकि रूस के पास 13 लाख, 50 हज़ार सैनिक हैं

- नाटों देशों के पास सक्रिय सैनिकों की संख्या 33 लाख, 66 हज़ार है

- जबकि रूस के पास एक्टिव सोल्जर की तादाद 8 लाख 55 हज़ार है

- नाटो देशों के पास पैरा मिलिट्री यूनिट्स की संख्या 7 लाख, 38 हज़ार, 700 है

- जबकि रूस के पास पैरा मिलिट्री यूनिट्स की संख्या 2 लाख 50 हज़ार है

- नाटो देशों के पास 20,723 एयरक्राफ्ट हैं

- रूस के पास 4,173 एयरक्राफ्ट हैं

- नाटो देशों के पास ग्राउंड अटैक एयरक्राफ्ट 1,048 हैं

- रूस के पास ग्राउंड अटैक एयरक्राफ्ट 739 हैं

PunjabKesari

 यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूस लगातार निशाना लगा रहा है, लेकिन वह आज तक कीव को चारों ओर से घेर तक नहीं पाया है। कीव प्रशासन ने खबर दी है कि बुधवार को भी राजधानी गोलियों की तड़तड़ाहट और धमाकों से थर्राता रहा।  यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि नभ, जल और थल तीनों ओर से रूसी प्रहार के कारण मारियुपोल तबाह हो चुका है और एक लाख नागरिक फंसे हुए हैं। 

 

मारियुपोल में फंसे लोगों को मानवीय सहायता स्थापित करने के लिए कॉरिडोर बनाने का प्रयास भी नाकाम रहा है, क्योंकि रूसी सैनिक इस कोशिश को नाकाम कर रहे हैं।  इंटरनेशनल कमेटी ऑफ द रेड क्रॉस के प्रमुख ने बुधवार को रूस की राजधानी मॉस्को की यात्रा की है, ताकि युद्धबंदी यूक्रेनवासियों, सहायता पहुंचाने वालों तथा अन्य मानवीय कार्यों से जुड़े लोगों को छुड़ाने के लिए रूसी विदेश और रक्षा मंत्रालय से विचार विमर्श किया जा सके।  क्रेमलिन के प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव ने जोर देकर कहा कि सैन्य अभियान ‘‘पहले तय किये गये उद्देश्यों और योजनाओं के अंतर्गत बदस्तूर जारी है।''  

PunjabKesari

24 फरवरी को रूस ने जब यूक्रेन पर हमला शुरू किया था तब इसे यूरोप में द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद से सबसे बड़ा हमला बताया जा रहा था । पश्चिमी देशों के हस्तक्षेप की स्थिति में परमाणु हमले की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता था। ऐसा लगता था कि रूसी हमले के सामने यूक्रेन जल्द ही घुटने टेक देगा, लेकिन बुधवार को इस युद्ध को चार सप्ताह पूरे हो गए। रूस को एक ओर जहां खर्चीले सैन्य अभियान का संचालन करना पड़ रहा है वहीं पश्चिमी देशों ने इस पर आर्थिक प्रतिबंध लगाकर उसकी कमर तोड़ दी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News