Russia-Ukraine War: यूक्रेन की गुहार पर मदद के लिए आगे आए अरबपति एलन मस्क, अंतरिक्ष से भेजी मदद

punjabkesari.in Sunday, Feb 27, 2022 - 03:04 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क: रूस के हमलों का सामना कर रहे यूक्रेन की मदद के लिए दुनिया के सबसे अमीर आदमी एलन मस्क आगे आए हैं। उन्होंने यूक्रेन की एक गुहार पर सीधे अंतरिक्ष से ही मदद भेज दी है। रूस की ओर से ताबड़तोड़ साइबरों हमलों में यूक्रेन की राजधानी कीव सहित पूर्वी व दक्षिणी शहरों में इंटरनेट की सेवा डाउन हो गई थी। इसके बाद यूक्रेन ने एलन मस्क की मदद मांगी, जिसके तुरंत बाद ही उन्होंने अपनी स्टारलिंक सर्विस को यूक्रेन में एक्टिव कर दिया। 

यूक्रेन के उप प्रधानमंत्री मयखैलो फेदोरोव ने ट्वीट कर एलन मस्क से मदद मांगी। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि, रूस की तरफ से हम पर लगातार साइबर हमले किए जा रहे हैं। हमें तत्काल आपकी मदद की जरूरत है। फेदोरोव ने कहा कि मस्‍क आपके रॉकेट जहां सफलतापूर्वक अंतरिक्ष से सफलतापूर्वक धरती पर लैंड कर रहे हैं, वहीं रूसी रॉकेट यूक्रेन के आम नागरिकों पर हमले कर रहे हैं। हम आपसे प्रार्थना करते हैं कि हमें यूक्रेन में स्टारलिंक स्टेशन मुहैया कराएं, जिससे हम रूस का सामना कर सकें। 

एलन मस्क ने दिखाई दरियादिली
जिसके बाद एलन मस्क ने दरियादिली दिखाते हुए तुरंत मदद के लिए तैयार हो गए। उन्होंने यूक्रेनी नेती की ओर से आए इस ट्वीट पर रिट्वीट करते हुए लिखा कि, स्टारलिंक सर्विस अब यूक्रेन में एक्टिव है। कई अन्य टर्मिनल रास्ते में हैं।' बताते चलें कि रूस की सेना ने देश के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव में एक गैस पाइपलाइन बम धमाके से उड़ा दी। ‘स्टेट सर्विस ऑफ स्पेशल कम्युनिकेशन एंड इंफॉर्मेशन प्रोटेक्शन' ने आगाह किया कि इस विस्फोट से ‘‘पर्यावरणीय आपदा'' आ सकती है और उन्होंने निवासियों को सलाह दी कि वे अपनी खिड़कियों को गीले कपड़ों से ढक दें और काफी तरल पदार्थ पीएं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

rajesh kumar

Recommended News

Related News