फ्रांस से 80 राफेल लड़ाकू विमान खरीदेगा यूएई, खाड़ी देशों में कतर की ''बादशाहत'' को मिलेगी टक्कर

punjabkesari.in Friday, Dec 03, 2021 - 07:25 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः फ्रांस का कहना है कि संयुक्त अरब अमीरात ने 16 अरब यूरो की लागत से फ्रांस में निर्मित 80 राफेल युद्धक विमान खरीदा है। अमीरात के अधिकारियों ने इस सौदे की अभी पुष्टि नहीं की है। फ्रांस के रक्षा मंत्रालय ने इसे निर्यात के लिए सबसे बड़ा हथियार सौदा बताया है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैन्युएल मैक्रों खाड़ी देशों के दो दिवसीय दौरे के पहले चरण में अमीरात पहुंचे हैं।

यूरोपीय संघ की अध्यक्षता ग्रहण करने के एक महीने पहले मैक्रों संयुक्त अरब अमीरात, कतर और सऊदी अरब के दौरे पर हैं। 2022 में फ्रांस में राष्ट्रपति चुनाव भी होने वाले हैं जिसमें मैक्रों दूसरा कार्यकाल हासिल करने का प्रयास करेंगे। अमीरात को फ्रांस के लड़ाकू विमान बेचने के सौदे पर पेरिस और अबु धाबी के बीच करीब एक दशक से वार्ता चल रही थी और ऑस्ट्रेलिया द्वारा 12 फ्रांसीसी पनडुब्बियों का 66 अरब डॉलर का सौदा रद्द करने के बाद इस सौदे से फ्रांस के रक्षा उद्योग को बढ़ावा मिलेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yaspal

Recommended News

Related News