UAE unlock: कड़ी शर्तों के साथ बड़ी राहत का ऐलान, 12 से 15 साल के बच्चों का टीकाकरण शुरू

punjabkesari.in Saturday, May 22, 2021 - 04:28 PM (IST)

दुबईः यूएई में  कड़ी शर्तों के साथ कोरोना पाबंदियों में बड़ी राहत का ऐलान किया गया है। एक महीने की टेस्टिंग के बाद सरकार ने सशर्त मार्केट, इवेंट, शादी और खेल आयोजनों में  रियायतें दी हैं । अनलॉक के बाद संकट और आपदा प्रबंधन की सुप्रीम कमेटी ने जोर देकर कहा कि कार्यक्रमों और गतिविधियों में शामिल होने वाले लोगों के लिए वैक्सीन की दोनों डोज का लगा होना, फेस मास्क पहनना और दो मीटर की न्यूनतम शारीरिक दूरी का पालन करना अनिवार्य है।

 

इसके अलावा  12-15 वर्ष के बच्चों का टीकाकरण शुरू हो गया है। इन्हें फाइजर-बायोएनटेक वैक्सीन लगाई जा रही है। एप की मदद से लोग बच्चों के लिए स्लॉट बुक करा सकते हैं।  स्कूल, टीचर्स, डॉक्टर्स और आम नागरिकों ने बच्चों के वैक्सीनेशन की तारीफ की है। स्कूलों को खोलने के लिए  12 वर्ष से अधिक कीे सभी बच्चों का टीकाकरण अनिवार्य कर दिया गया है  । करीब 1 करोड़ आबादी वाले यूएई में 1.10 करोड़ डोज लग चुकी हैं। इस साल के अंत तक सभी के वैक्सीनेशन का लक्ष्य है। अब तक 4.75 करोड़ कोरोना टेस्ट हो चुके हैं।

 

पाबंदियों में छूट के तहत रेस्त्रां, कैफे और शॉपिंग मॉल में लाइव मनोरंजन और गतिविधियोंमें नए एहतियाती उपायों के साथ छूट दे दी गई है।मनोरंजन सुविधाओं की क्षमता 70% तक बढ़ाई जा सकती है, होटल 100% तक बढ़ा सकते हैं। शादी और घरेलू समारोह में शामिल होने वालों की संख्या बढ़ाकर 100 कर दी गई है। सभी लोगों, स्टाफ और आयोजकों का वक्सीनेटेड होना आवश्यक है। जिसकी जांच अधिकारी या पुलिस एप द्वारा कर सकते हैं। इंडोर इवेंट में 1500, आउटडोर में 2500 लोगों को अनुमति। सुप्रीम कमेटी एक महीने के बाद नए केस देखकर आगे के फैसले लेगी।  

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News