संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद का हुआ निधन, 40 दिनों के राष्ट्रीय शोक का ऐलान

punjabkesari.in Friday, May 13, 2022 - 04:47 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः संयुक्त राष्ट्र अमीरात के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान का शुक्रवार को निधन हो गया। समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने स्थानीय मीडिया के हवाले से कहा कि संयुक्त राष्ट्र अमीरात (UAE) के राष्ट्रपति का शुक्रवार को निधन हो गया।

2004 से थे यूएई के राष्ट्रपति
डब्ल्यूएएम ने एक बयान में कहा कि राष्ट्रपति मामलों के मंत्रालय  ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE), अरब और इस्लामी राष्ट्र और दुनिया के लोगों की तरफ से संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति महामहिम शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान  के निधन पर शोक व्यक्त किया। शेख खलीफा ने 3 नवंबर, 2004 से संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति और अबू धाबी के शासक के रूप में कार्य किया।

खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रपति मामलों के मंत्रालय ने संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति और अबू धाबी के शासक हिज हाइनेस शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान के निधन पर 40 दिनों के शोक की घोषणा की है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yaspal

Recommended News

Related News