UAE में फेसमास्क से छूट का ऐलान, कुछ स्थानों पर नियमों का पालन जरुरी

punjabkesari.in Wednesday, Sep 22, 2021 - 04:34 PM (IST)

अबू धाबी: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में कोविड नियमों को लेकर बड़ी राहत का ऐलान किया गया है। UAE के स्वास्थ्य और रोकथाम मंत्रालय (MOHAP) और राष्ट्रीय आपातकालीन संकट और आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NCEMA ) ने बुधवार को घोषणा की कि अब देश में लोगों को फेसमास्क पहनने की आवश्यकता नहीं होगी। हालांकि लोगों को अभी भी दो मीटर की सुरक्षित शारीरिक दूरी बनाए रखने को कहा गया है ।

 

नए आदेश के तहत लोगों को अब सार्वजनिक स्थानों पर व्यायाम करते समय, एक ही घर में रहने वाले निवासियों के साथ-साथ समुद्र तट पर जाने वालों और खुले स्विमिंग पूल में निजी वाहनों पर फेसमास्क न पहनने की  छूट दी गई है। जबकि बंद स्थानों में काम करने वालों, नाई की दुकान, सौंदर्य केंद्रों, सैलून, साथ ही चिकित्सा केंद्रों और क्लीनिकों में नैदानिक ​​और उपचार सेवाओं के दौरान व्यक्तिगत सेवाओं दौरान मास्क लगाना अनिवार्य रहेगा । स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार स्थानीय अधिकारियों को उन जगहों को दर्शाने के लिए संकेत लगाने को कहा गया है जहां फेसमास्क जरूरी होगा।

 

MOHAP और NCEMA ने   देश में पंजीकृत COVID-19 संक्रमणों की संख्या में उल्लेखनीय गिरावट के बाद यह निर्णय लिया है।  MOHAP और NCEMA ने जनता से अभी भी बिना छूट वाले स्थानों पर फेसमास्क पहनने का आह्वान किया है क्योंकि सभी अध्ययनों ने पुष्टि की है कि फेसमास्क वायरस के खिलाफ रोकथाम के सबसे महत्वपूर्ण साधनों में से एक है। उन्होंने समाज के सभी स्वास्थ्य और सुरक्षा अधिकारियों द्वारा को सामाजिक जिम्मेदारी संभालने के लिए संबंधित निर्धारित एहतियाती उपायों का पालन सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर बल दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News