ट्रंप ने राष्ट्रपति चुनाव 2020 में रूस की दखलअंदाजी के आरोप किए खारिज

punjabkesari.in Saturday, Feb 22, 2020 - 02:09 PM (IST)

वॉशिंगटनः अमेरिका में 2020 में होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव में रूस की दखल अंदाजी बढ़ने के आरोपों को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खारिज कर दिया है। 2016 में हुए अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में भी रूस पर हस्तक्षेप के आरोप लगाए गए थे। इस संबंध में 20 फरवरी को आई खबर में खुफिया अधिकारियों ने अमेरिकी सांसदों को सावधान करते हुए कहा कि ट्रंप को निर्वाचित करवाने के लिए रूस एक बार फिर अमेरिका के चुनावी अभियान में छेड़छाड़ कर रहा है। इसके बाद 21 फरवरी को ट्रंप ने इस खबर पर सफाई देते हुए इसे गुमराह करने वाला अभियान बताया।

 

ट्रंप ने इस रिपोर्ट को खारिज करते हुए कहा ये अफवाह नं 7 है । खुफिया अधिकारियों की इस चेतावनी से ट्रंप के चुनावी अभियान की विश्वसनीयत पर सवाल उठते हैं। यह सवाल भी उठता है कि 2016 के चुनावों में जो छेड़छाड़ की बात सामने आई थी, उसे दोबारा होने से रोकने के लिए क्या ट्रंप प्रशासन पुख्ता कदम उठा रहा है? जानकारी देने वाले अधिकारियों ने बताया कि पिछले हफ्ते हुई ब्रीफिंग 2020 के चुनावों को प्रभावित करने की और अमेरिकी मतदाताओं के बीच मतभेद पैदा करने की रूस की कोशिशों पर केंद्रित थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News