Cannes 2022 में रेड कार्पेट पर टॉपलेस होकर यूक्रेनी महिला ने ''Stop raping us'' के लगाए नारे, सिक्योरिटी गार्ड्स ने हिरासत में लिया

punjabkesari.in Saturday, May 21, 2022 - 01:13 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क: कांस फिल्म फेस्टीवल की धूम इन दिनों पूरी दुनिया में है. फ्रांस पहुंची भारतीय अभिनेत्रियों ने भी अपने जलवे बिखारे। वहीं इस बीच एक न्यू यूक्रेन महिला सुर्खियों में छाई हुई है। दरअसल, यह महिला यूक्रेन के झंडे के रंग में रंगकर अपने शरीर पर "स्टॉप रेपिंग अस" के आरोप लगती दिखी। इस महिला ने आरोप लगाए है की रूस और यूक्रेन की जंग में लाखों महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया जा रहा है जो बंद होना चाहिए। टॉपलेस होकर इस महिला ने रेड कार्पेट पर नारे लगाते हुए Stop rapping us कहना शुरू किया ही था, कि वहां खड़े सिक्योरिटी गार्ड्स उस महिला को कवर करते हुए वहां से निकाल दिया। इस बीच फोटोग्राफर्स ने इस पूरे दृश्य को अपने कैमरा में कैप्चर कर लिया. इस महिला की पीठ पर स्कम जैसे शब्द भी लिखे हुए थे। वहीं इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसके अलावा कई मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस जंग में रूस के सैनिक यूक्रेनी महिलाओं के साथ दुष्कर्म कर रहे हैं। सामने आई रिपोर्ट्स को बताते हुए यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा की लगातार हो रही जांच -पड़ताल के मुताबिक महिलाओं के साथ रेप के कई मामले सामने आए हैं।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Recommended News

Related News