UN प्रमुख की सलाहः जलवायु परिवर्तन के खिलाफ लड़ें शीर्ष ग्रीन हाउस उत्सर्जक देश

punjabkesari.in Tuesday, Feb 04, 2020 - 11:48 AM (IST)

संयुक्त राष्ट्र: संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने कहा है कि शीर्ष ग्रीन हाउस गैस उत्सर्जक देशों को जलवायु परिवर्तन के खिलाफ लड़ाई का नेतृत्व करना चाहिए।श्री गुटेरस ने फ्रेंच मिशन द्वारा आयोजित एक बैठक में सोमवार को कहा, ‘‘अधिक ग्रीन हाउस गैस उत्सर्जक देशों की जलवायु परिवर्तन के खिलाफ लड़ाई में नेतृत्व करने की जिम्मेदारी बनती है।''

 

उन्होंने विश्व भर के कई देशों से कोयले की खपत को कम करने के लिए विशेष रूप से इस बैठक में अनुरोध भी किया। महासचिव ने वादा किया कि संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन के खिलाफ लड़ाई में अन्य देशों की मदद के लिए प्रतिबद्ध है और आगे भी रहेगा।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News