रूस-यूक्रेन युद्ध का असरः Puma, PayPal समेत इन बड़ी कंपनियों ने रूस में बंद किया अपना कामकाज

punjabkesari.in Sunday, Mar 06, 2022 - 07:10 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः युद्ध के खिलाफ लामबंद होते हुए प्यूमा (Puma) कंपनी ने रूस में अपने उत्पादों की आपूर्ति और अपने स्टोर्स बंद करने का ऐलान किया है। इसके अलावा PayPal और Adobe ने रूस में अपना कामकाज बंद कर दिया है। साथ ही आईबीएम (IBM) ने भी रूसी बाजार से अपना कारोबार पूरी तरह समेटने की घोषणा की है। 
PunjabKesari
इन सब कंपनियों के अलावा वीजा, मास्टर कार्ड ने भी रूस में परिचालन निलंबित करने का ऐलान किया है। कंपनियों ने बयान जारी कर कहा कि वे आने वाले दिनों में रूस में सभी लेनदेन बंद कर देंगे।
PunjabKesari
बता दें कि रूस-यूक्रेन युद्ध पिछले लगभग 11 दिनों से लगातार जारी है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने शनिवार को देश को रूस के आक्रमण से लड़ने में मदद करने के लिए अमेरिकी सीनेटरों से और अधिक विमान भेजने के लिए का आग्रह किया है। वहीं यूक्रेन के मारियुपोल और वोल्नोवाखा से लोगों को निकालने के लिए लागू किया गया सीजफायर टूट गया है। यूक्रेनी मीडिया के मुताबिक मारियूपोल में रूसी सेना ने सीजफायर तोड़ दिया है जिसके बाद मानवीय कॉरिडोर से आम लोगों को निकालने की प्रक्रिया सुरक्षा कारणों से रोक दी गई है। 

उधर, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने आगाह किया है कि मॉस्को यूक्रेन पर किसी भी तीसरे पक्ष की नो-फ्लाई ज़ोन की घोषणा को "इस लड़ाई में भागीदार के रूप में माना जाएगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Recommended News

Related News