काबुल में आतंकियों ने मस्जिद को फिर बनाया अपना निशाना, बम धमाके में हुई 5 लोगों की मौत 25 घायल

punjabkesari.in Wednesday, Oct 05, 2022 - 07:00 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क : अफगानिस्तान के काबुल में एक मंत्रालय की मस्जिद में बुधवार को धमाका हुआ, जिसमें कर्मचारी और आगंतुक नमाज पढ़ रहे थे। एक तालिबान अधिकारी ने यह जानकारी दी। यह धमाका बुधवार दोपहर को गृह मंत्रालय की मस्जिद के अंदर हुआ। इस दौरान 5 लोगों की मौत 25 गंभीर घायल हो गए हैं। गृह मंत्रालय पर अफगानिस्तान में सुरक्षा और कानून प्रवर्तन की जिम्मेदारी है।

गृह मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल नफी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘ दुर्भाग्यवश, एक मस्जिद में धमाका हुआ है, जहां गृह मंत्रालय के कुछ कर्मी और आगंतुक नमाज अदा कर रहे थे। घटना का विस्तृत विवरण बाद में साझा किया जाएग।'' प्रवक्ता ने यह उल्लेख नहीं किया कि क्या मस्जिद मंत्रालय की इमारत के भीतर स्थित है या इसके निकट। धमाके में हताहत होने वालों के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Recommended News

Related News