तालिबान ने केवल लड़कों के स्कूल खोले

punjabkesari.in Sunday, Sep 19, 2021 - 11:27 AM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क: तालिबान के नेतृत्व में अफगानिस्तान के शिक्षा मंत्रालय ने 7वीं से 12वीं कक्षा के लिए सभी माध्यमिक विद्यालयों को शनिवार से फिर से शुरू करने का निर्देश दिया। निर्देश में केवल छात्रों का उल्लेख है, जबकि छात्राओं की स्कूल वापसी के बारे में कोई बात नहीं कही गई है। निर्देश में सभी निजी और सरकारी माध्यमिक, उच्च विद्यालयों और धार्मिक स्कूलों के छात्रों तथा शिक्षकों को स्कूल आने के लिए कहा गया है। यह फैसला पिछले महीने काबुल में सत्ता संभालने के बाद तालिबान द्वारा किए गए वादे के विपरीत है। उधर, संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) ने अफगानिस्तान में स्कूलों को फिर से खोलने का स्वागत किया लेकिन जोर देकर कहा कि लड़कियों को कक्षा से दूर नहीं रखा जाना चाहिए। यूनिसेफ की प्रमुख हेनरीटा फोर ने कहा कि हम बहुत चिंतित हैं कि लड़कियों को स्कूल वापस आने की अनुमति नहीं दी जा रही है। 

देश की आधी आबादी पर रोक
केवल लड़कों के लिए स्कूल फिर से खोलने का तालिबानी फरमान अफगानिस्तान को पृथ्वी पर एकमात्र ऐसा देश बनाता है जिसने अपनी आधी आबादी को माध्यमिक शिक्षा प्राप्त करने से रोक दिया है। शिक्षा पर तालिबान के ताजा फरमान से 1990 के दशक में उसके द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली रणनीति की प्रतिध्वनि मिलती है। तब तालिबान ने औपचारिक प्रतिबंध जारी किए बिना लड़कियों को स्कूल जाने से रोका था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anil dev

Recommended News

Related News