US ने रोकी वार्ता, अब रूस की शऱण में पहुंचे तालिबान

punjabkesari.in Sunday, Sep 15, 2019 - 10:19 AM (IST)

मास्कोः अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा  वार्ता रोक दिए जाने के बाद तालिबान अब रूस की शरण में पहुंच गया है। तालिबान के एक प्रतिनिधि मंडल ने रूस के अधिकारियों के साथ मास्को में वार्ता की। रूस के विदेश मंत्रालय  के एक प्रवक्ता को समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्टी ने  बताया, ‘‘ रूसी राष्ट्रपति के अफगानिस्तान के विशेष प्रतिनिधि जमीर काबुलोव ने मास्को में तालिबान प्रतिनिधि मंडल से बातचीत की।'' हालांकि वार्ता की तारीख नहीं बताई गई है।

 

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ रूसी पक्ष ने अमेरिका और तालिबान के बीच दोबारा बातचीत शुरू करने पर जोर दिया।'' उन्होंने बताया, ‘‘ इस पर तालिबान ने वाशिंगटन के साथ बातचीत आगे बढ़ाने की इच्छा की पुष्टि की।'' गौरतलब है कि पिछले सप्ताह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की थी कि उन्होंने तालिबान और अफगानिस्तान के राष्ट्रपति के साथ होने वाली गोपनीय बैठक रद्द कर दी है। अफगानिस्तान में अब भी 13,000 अमेरिकी सैनिक मौजूद हैं और ट्रंप अफगानिस्तान में अमेरिका का सबसे लंबा संघर्ष खत्म करने की इच्छा लगातार जता चुके हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News