ताइवान सीमा में घुसे चीनी लड़ाकू विमान वायुसेना ने खदेड़े, मिसाइल सिस्टम किया अलर्ट

punjabkesari.in Sunday, Feb 21, 2021 - 03:17 PM (IST)

ताइपे: चीन की सीमाओं में घुसपैठ को लेकर अब ताइवान ने करारे जवाब देने दशुरू कर दिए हैं। वायुसेना ने ताइवान की सीमा में फिर घुसे चीनी लड़ाकू विमान को पीछा करके खदेड़ दिया व अपना मिसाइल सिस्टम भी अलर्ट कर दिया। इस बार  चीन के एक दर्जन लड़ाकू विमानों ने  युद्धाभ्यास करते हुए ताइवान की सीमा में घुसने  का प्रयास किया।

 

ताइवान के रक्षा मंत्रालय के अनुसार चीन लगातार इस तरह की खसावे वाली गतिविधियों को अंजाम दे रहा  है। शनिवार को भी इसके 11 लड़ाकू विमान उसके द्वीप के निकट पहुंचे। इनमें से आठ जेट लड़ाकू विमान और दो परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम एच-6 बमवर्षक विमान और एक पनडुब्बी रोधी विमान था। इस अभ्यास में चीनी नौसेना भी सक्रिय थी। ताइवान की नौसेना ने चीनी विमानों को क्षेत्र छोड़ने की चेतावनी देते हुए अपनी मिसाइल सिस्टम को सक्रिय कर दिया।

 

चीन ने अपनी  गतिविधियों पर  फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।  चीन पहले से ही यह आरोप लगाता रहा है कि यह सब ताइवान और अमेरिका की साठगांठ से चल रहा है। वह यहां पर अपना अधिकार जताता रहा है और इस क्षेत्र पर बल पूर्वक कब्जे की धमकी भी दे चुका है। अमेरिका ने चीन को सलाह दी है कि वह ताइवान में लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई सरकार के काम में दखल न दे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News