जापान में लगे भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 6.6 रही तीव्रता

punjabkesari.in Monday, Nov 29, 2021 - 09:43 PM (IST)

टोक्योः जापान के टोक्यो प्रांत के तोरीशिमा द्वीप पर सोमवार को भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.6 मापी गई। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने यह जानकारी दी। 

एजेंसी के मुताबिक भूकंप के झटके स्थानीय समयानुसार 9.41 मिनट पर महसूस किए गए। एजेंसी के अनुसार इसका केंद्र 31.1 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 142.8 डिग्री पूर्व देशांतर पर और 10 किमी की गहराई में स्थित था। जापानी भूकंपीय तीव्रता पैमाने पर टोक्यो प्रान्त के कुछ हिस्सों में भूकंप दो बार आया। इस संबंध में कोई सुनामी चेतावनी नहीं जारी की गयी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Recommended News

Related News