जापान में लगे भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 6.1 रही तीव्रता

punjabkesari.in Thursday, Oct 07, 2021 - 10:08 PM (IST)

टोक्योः जापान की राजधानी टोक्यो में गुरुवार रात को भूकंप के शक्तिशाली झटके महसूस किए गए। इस भूकंप की प्रारंभिक तीव्रता 6.1 मापी गई। शुरुआती जानकारी में भूकंप से पांच लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है। भूकंप के झटकों के बाद अधिकारियों ने कहा कि सुनामी का कोई खतरा नहीं है। मौसम विज्ञान एजेंसी ने कहा कि टोक्यो के पूर्व में चीबा प्रांत में भूकंप का केंद्र 80 किलोमीटर (48 मील) गहराई में था। 

एनएचके ने बताया कि शिनकानसेन सुपर एक्सप्रेस ट्रेन को अस्थायी रूप से रोक दिया गया। शिबुया और शिंजुकू जिलों में लिए गए वीडियो में सड़कों पर कारों को और लोगों को सामान्य तरीके से चलते हुए देखा गया। जापान के नए प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने ट्विटर पर एक संदेश डालकर लोगों से अनुरोध किया कि ‘ताजा सूचना देखते रहिए और अपनी जान बचाने के लिए कदम उठाइए।’


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Recommended News

Related News