उत्तरी जापान में आया 7.3 तीव्रता वाला तेज भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी की गई

punjabkesari.in Wednesday, Mar 16, 2022 - 08:52 PM (IST)

तोक्यो: उत्तरी जापान में फुकुशिमा के तट पर बुधवार शाम को 7.3 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया, जिसके चलते सुनामी की चेतावनी जारी की गई। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया कि भूकंप का केंद्र समुद्र से 60 किलोमीटर नीचे था। यह क्षेत्र उत्तरी जापान का हिस्सा है, जो नौ तीव्रता वाले विनाशकारी भूकंप और सुनामी से तबाह हो गया था। भूकंप के कारण परमाणु आपदा भी आई थी। भूकंप से जानमाल को हुए नुकसान के बारे में कोई सूचना नहीं मिली है। 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

rajesh kumar

Recommended News

Related News