कोरोना वायरस: अमेरिका ने जारी की एडवाइजरी, श्रीलंका ने चीनी नागरिकों के लिए वीजा रोका

punjabkesari.in Tuesday, Jan 28, 2020 - 12:26 PM (IST)

कोलंबो : चीन में फैले कोरोना वायरस के घातक प्रकोप के बीच अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने जहां अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है वहीं श्रीलंका में  पहले कोरोना वायरस संक्रमण का पता लगाने के एक दिन बाद मंगलवार को चीनी यात्रियों के लिए आगमन पर वीजा देने की अपनी नीति पर फिलहाल के लिए रोक लगा दी गई है। 

 

अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने अपने नागरिकों से वहां की यात्रा करने की किसी भी योजना पर ‘‘पुनर्विचार'' करने का आग्रह किया है। विदेश मंत्रालय ने अपने नागरिकों को हुबेई प्रांत की यात्रा न करने की सख्त हिदायत दी है। उधर, श्रीलंका के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रमुख महामारी विशेषज्ञ सुदत सुरावीरा ने सोमवार को कहा कि 40 वर्षीय चीनी महिला वायरस से संक्रमित पाई गई। उन्होंने कहा, ‘‘हवाई अड्डे से बाहर निकलते समय महिला की वायरस संक्रमण की जांच की गई थी। उन्हें संक्रामक रोगों के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

 

बता दें कि चीन में अब तक वायरस के कारण 106 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 4515 लोग संक्रमित पाए गए हैं। तिब्बत को छोड़कर, चीन के सभी प्रांतों में वायरस के मामले सामने आ चुके हैं, जिसे नियंत्रित करना स्वास्थ्य अधिकारियों के लिए एक बड़ी चुनौती है। वायरस का संक्रमण दिसंबर 2019 की शुरुआत में फैलना शुरू हुआ और अब तक जारी है। चीनी स्वास्थ्य अधिकारियों ने देश भर में हजारों मामले सामने आने की सूचना दी है।'' वुहान प्रांत के लिए स्तर चार का परामर्श जारी किया गया है और चीन में अन्य जगहों के लिए यह स्तर दो से तीन तक है।  

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News