श्रीलंका का चीन-हांगकांग के साथ व्यापार घटा: विशेषज्ञ

punjabkesari.in Wednesday, Dec 29, 2021 - 04:37 PM (IST)

कोलंबो: श्रीलंका और चीन के व्यापारिक रिश्तों के लिए साल 2021 कुछ खास नहीं रहा। विशेषज्ञों के अनुसार चाय शिपमेंट सहित श्रीलंका का चीन के साथ व्यापार 2020 में  काफी नीचे चला गया है । द संडे टाइम्स में कपिला बंडारा लिखती हैं कि  इसके अलावा श्रीलंका का दुनिया के अग्रणी व्यापार और वित्तीय सेवा केंद्र  हांगकांग के साथ  अल्प द्विपक्षीय व्यापार  पिछले पांच वर्षों में 2020 तक तेजी से घटा है।

 

उन्होंने लिखा कि  2019 में 229.06 मिलियन अमेरिकी डॉलर और 2018 में 230.59 मिलियन अमेरिकी डॉलर के मकाबले 2020 में चीन को श्रीलंका का निर्यात 223 मिलियन अमेरिकी डॉलर कम हो गया है।  श्रीलंका के कुल व्यापार में से  चीन ने 2020 में सिर्फ 2.22% का योगदान दिया  जबकि संयुक्त राज्य अमेरिका ने 24.9% , ब्रिटेन ने 9.06% और जर्मनी ने 5.68% माल खरीदा। श्रीलंका का सबसे बड़ा व्यापार असंतुलन 2020 में चीन के साथ नकारात्मक US$3.35b पर है।

 

श्रीलंका से चीन का आयात US$223m माल की तुलना में US$3.57b तक बढ़ गया है  । लेखक ने कहा कि व्यापार डेटा श्रीलंका से फलों की कोई खरीद नहीं दिखाता है। उन्होंने कहा कि बिगड़ती व्यापार तस्वीर विदेशी ऋण  के चक्करव्यूह को दर्शाती है। यह गिरावट महिंदा राजपक्षे सरकार द्वारा 2007 में 8.25% के एक निश्चित वार्षिक कूपन पर श्रीलंका के 500 मिलियन अमेरिकी डॉलर के पहले अंतरराष्ट्रीय संप्रभु बांड को जारी करने के साथ शुरू हुई  और इसने अनिवार्य रूप से 'आर्थिक हैलोवीन' को जन्म दिया।  
 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News