किसानों के तानों के बाद कार्यक्रम स्थल से भागे श्रीलंका के कृषि मंत्री

punjabkesari.in Sunday, Jun 19, 2022 - 12:29 PM (IST)

कोलंबो: देश के दक्षिणी प्रांत के हंबनटोटा जिले के तिसामहारामा में शनिवार को कृषि संबंधी एक कार्यक्रम में पहुंचे श्रीलंका के कृषि मंत्री महिंदा अमरवीरा के दौरे का किसानों के एक समूह ने विरोध किया और उनपर जमकर तंज कसे, जिसके बाद मंत्री को परिसर छोड़कर जाने पर मजबूर होना पड़ा। वेब पोर्टल ‘न्यूजफर्स्ट.एलके' के मुताबिक, अमरवीरा ने कृषि संबंधी एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए शनिवार को तिसामहारामा संभागीय सचिवालय का दौरा किया।

 

उनके आगमन पर नाराज स्थानीय लोगों का एक समूह स्थानीय सरकारी निकाय के सामने एकत्र हुआ और विरोध प्रदर्शन किया। समूह में ज्यादातर किसान शामिल थे। खबर में कहा गया है कि जब मंत्री ने पूछताछ करने का प्रयास किया तो हंगामा मच गया और मंत्री को परिसर से भागना पड़ा।

 

श्रीलंका की आर्थिक मंदी ने कृषि क्षेत्र पर गंभीर असर डाला है। राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे द्वारा अप्रैल 2021 में रासायनिक उर्वरकों के उपयोग पर लगाए गए पूर्ण प्रतिबंध से देश में चावल का उत्पादन काफी प्रभावित हुआ है। प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने कहा है कि इस साल सितंबर तक, देश की 2.2 करोड़ आबादी में से लगभग 40-50 लाख लोग भोजन की कमी से सीधे प्रभावित हो सकते हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News