महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के 95 वें जन्मदिन के मौके पर जारी होगा विशेष सिक्का

punjabkesari.in Monday, Jan 04, 2021 - 08:59 PM (IST)

लंदनः ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के इस साल अप्रैल में होने वाले 95 वें जन्मदिन के मौके पर पांच पाउंड का नया विशेष सिक्का जारी किया जाएगा। ब्रिटेन के शाही टकसाल ने इसकी जानकारी दी। शाही टकसाल के अनुसार, महारानी से संबंधित यह सिक्का 2021 में जारी होने वाले विशेष सिक्कों का हिस्सा होगा।

ब्रिटेन में पांच पाउंड के सिक्कों का जारी किया जाना शाही परिवार से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं के ​लिए आरक्षित है। शाही टकसाल ने कहा, ''विशेष सिक्कों के माध्यम से हम उन लोगों और घटनाओं को याद करते हैं, जिन्होंने ब्रिटेन और उसके बाहर महत्वपूर्ण योगदान दिया है।''


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pardeep

Recommended News

Related News