द. अफ्रीका: शेर को बचाने में लगे 'वेस्ट अंकल' को शेरनी ने मौत के घाट उतारा

punjabkesari.in Friday, Aug 28, 2020 - 08:53 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः शेरों को घुमाने के लिए जाते समय हो दक्षिण अफ्रीका में एक पर्यावरण संरक्षणवादी की मौत हो गई। प्रसिद्ध संरक्षणवादी वेस्ट मैज्यूसन ने को दो सफेद शेरों ने हमला करके जान ले ली. वेस्ट की पत्नी ने बताया कि वह अपने पति और शेरों के पीछे कार से आ रही थी और जब यह हादसा हुआ तो उसने शेरों का ध्यान भटकाने की बहुत कोशिश की लेकिन तब तक देर हो चुकी है। वेस्ट दक्षिण अफ्रीका के लिम्पोपो प्रांत में एक सफारी लॉज 'लॉयन ट्री टॉप लॉज' नाम से चलाते थे।

शेरनी और शेर की लड़ाई में फंस गए वेस्ट
शेरनी को इस हादसे के बाद से उसे दूसरे गेम लॉज में ले जाया गया है और उम्मीद की जा रही है कि बाद में उसका व्यवहार देखरेख करने के बाद जंगल में छोड़ दिया जाएगा। शेरनी पहले दूसरे शेर के खिलाफ उग्र हो गई और अचानक वह संरक्षणवादी वेस्ट मैज्यूसन की ओर मुड़ गई और उनपर हमला बोल दिया। लोग वेस्ट को 'अंकल वेस्ट' के नाम से पुकारते थे।

शेरनी को ट्रैंक्यूलाइज किया गया
वेस्ट के रिश्तेदारों ने कहा कि बुधवार को एक बुरे खेल में उनकी मौत हो गई. शेरनी को इस घटना के बाद लुप्तप्राय प्रजाति केंद्र ले जाया गया और उसे ट्रैंक्यूलाइज किया गया

वेस्ट मैज्यूसन ने शेर को डिब्बाबंद शिकार से बचाया
वेस्ट मैज्यूसन के बारे यह कहा जाता है कि उन्होंने ने शेरों को "डिब्बाबंद शिकार" से बचाया था। डिब्बाबंद शिकार के अन्तर्गत जानवरों का एक संलग्न क्षेत्र में शिकार किया जाता है, या उन्हें शिकार करने के लिए पाबंद किया जाता है और उन्हें उनके लॉज में एक बाड़े में रखा जाता था। इस शेरनी के बारे में बताया जाता है कि वर्ष 2017 में उसने वेस्ट के लॉज के पास की प्रॉपर्टी में काम करने वाले व्यक्ति पर हमला कर जान ले ली थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News