स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी की VIDEO बना रहा था युवक, तभी गिर गई बिजली, देखें क्या हुआ फिर...
punjabkesari.in Friday, Jul 24, 2020 - 03:24 PM (IST)
नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर इनदिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स जब स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी रिकॉर्ड कर रहा था, तभी प्रतिमा के पीछे बिजली गिर गई। इस वीडियो को अब तक 40 लाख से ज्यादा बाद देखा जा चुका है।
The best video I ever captured. #NewYork #WeatherChannel #NYC pic.twitter.com/cOBqTqJ9LO
— Mikey Cee (@_Mikey_Cee) July 22, 2020
दरअसल घने बादल के बीच जब शख्स स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी रिकॉर्ड कर रहा था। तभी प्रतिमा के पीछे बिजली गिर गई। बिजली एक बार नहीं, बल्कि चार बार गिरी। पीछे से आ रहे बादलों की गडग़ड़ाहट इस वीडियो को और भी नाटकीय बना रही थी। वीडियो को शेयर करते हुए मिकी सी ने कैप्शन में लिखा, यह अब तक का सबसे बेहतरीन वीडियो है जिसे मैंने कैप्चर किया है। यह वीडियो 23 जुलाई को पोस्ट किया गया था, जिसे अब तक 4 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है। सोशल मीडिया पर यह काफी पसंद किया जा रहा है।