दुनिया के कई हिस्सों में ठंड का प्रकोप, हवा में जम गए नूडल्स और अंडा (तस्वीर वायरल)

punjabkesari.in Wednesday, Dec 30, 2020 - 10:25 AM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः  इस समय भारत समेत  कई देशों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।  दुनिया के कई हिस्‍से  बर्फ की चादर में लिपट चुके हैं। सबसे बुरा हाल धरती के उत्‍तरी गोलार्द्ध हिस्से का है जहां इन दिनों  खून जमा देने वाली ठंड  है। इस बीच नूडल्‍स और अंडे के हवा में ही जम जाने की तस्‍वीर सोशल मीडिया में सेंसेशन  बनी हुई है।  चौंका देने वाली यह तस्‍वीर विश्‍व के सबसे ठंडे स्‍थानों में शुमार साइबेरिया में ली गई है। साइबेरिया में पारा माइनस 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

 

एक ट्विटर यूजर ओलेग ने नूडल्‍स और अंडे के हवा में ही जम जाने की तस्‍वीर को ट्वीट किया जो अब जमकर र‍िट्वीट किया जा रहा है। इस फोटो को ओलेग ने अपने गृहराज्‍य नोवोसिबिरस्‍क साइ‍बेरिया में लिया था। यह तस्‍वीर सोमवार की है जब पारा गिरकर माइनस 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। ओलेग ने लिखा, 'आज मेरे गृहराज्‍य नोवोसिबिरस्‍क साइ‍बेरिया में पारा माइनस 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।'

 

PunjabKesari

ट्विटर पर इस तस्‍वीर को खूब लाइक किया जा रहा है। अब तक 57 हजार लोग लाइक कर चुके हैं और 17 हजार से ज्‍यादा लोग र‍िट्वीट कर चुके हैं। एक अन्‍य यूजर ने कहा, 'हमारे इलाके में लोग स्‍वेटर के अंदर मात्र 23 डिग्री सेल्सियस पर ही कांपने लगते हैं।' एक अन्‍य यूजर ने लिखा, 'यहां तक कि गुरुत्‍वाकर्षण भी कांप रहा है।' एक तीसरे यूजर ने लिखा, 'इस समय सुबह का 17 डिग्री सेल्सियस तापमान है और हम नहाने नहीं जा रहे हैं।' 

PunjabKesari
 
ओलेग ने लिखा, 'दोस्‍तों आप यह महसूस नहीं कर सकते हैं कि साइबेरिया में मौसम कैसा है। एक दिन पहले साइबेरिया में तापमान -45 डिग्री सेल्सियस था। अब यह पारा 4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। अगर याहू के अनुमान को मानें तो पारा 12 डिग्री सेल्सियस तक जाने वाला है। यह फिर माइनस 23 सेल्सियस और फिर माइनस 30 डिग्री सेल्सियस होने वाला है।'

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News