मास्को में ग्राहक सेवा केंद्र में गोलीबारी, 2 लोगों की मौत

punjabkesari.in Tuesday, Dec 07, 2021 - 10:05 PM (IST)

मास्कोः मास्को में एक सरकारी सेवा केंद्र में मंगलवार को कथित तौर पर मास्क लगाए जाने के लिये कहे जाने से नाराज एक शख्स ने दो लोगों की गोली मार कर हत्या कर दी। अधिकारियों और रूसी मीडिया ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस घटना में चार और लोग घायल हुए हैं। 
PunjabKesari
मास्को के महापौर सर्गेई सोब्यानिन ने ट्विटर पर कहा कि संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया है। सोब्यानिन ने हमलावर या उसके संभावित मकसद के बारे में बिना कोई विवरण साझा करते हुए कहा कि यह घटना शहर के दक्षिणपूर्वी इलाके में हुई। 
PunjabKesari
महापौर ने कहा, “चिकित्सक घायल लोगों का उपचार कर रहे हैं।” रूस के गृह मंत्रालय की प्रवक्ता इरिना वोल्क के मुताबिक संदिग्ध मास्को का रहना वाले 45 वर्षीय व्यक्ति है। उन्होंने कहा कि घायल लोगों में 10 वर्षीय एक लड़की भी शामिल है। 

उप महापौर अनास्तेसिया राकोवा ने कहा कि गोलीबारी में चार लोग घायल हुए हैं जिनमें से तीन की हालत गंभीर है। सरकारी समाचार एजेंसी तास की खबर में एक अज्ञात सुरक्षा अधिकारी सूत्र के हवाले से कहा गया कि सुरक्षा गार्ड द्वारा मास्क लगाए जाने के लिए कहे जाने को लेकर हुई बहस के बाद हमलावर ने बंदूक निकालकर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। 

स्थानीय नियमों के मुताबिक ऐसी जगहों पर मास्क लगाना अनिवार्य है। रूस की इंटरफैक्स समाचार एजेंसी ने भी एक अज्ञात स्रोत का हवाला देते हुए बताया कि शूटिंग स्थल पर एक ग्लॉक ‘हैंडगन' मिली थी। रूस में हैंडगन और अन्य छोटी नाल वाले हथियारों का स्वामित्व गंभीर रूप से प्रतिबंधित है। केवल पेशेवर खेल निशानेबाजों को ही उन्हें रखने की अनुमति है, और हथियारों को शूटिंग क्लबों में संग्रहित किया जाना चाहिए। रूसी जांच एजेंसियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Recommended News

Related News